रायबरेली: जंगल में लगी भीषण आग, सैकड़ों बीघे वन संपदा हुई खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के तखत खेड़ा गांव के जंगल में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गई। जिसे काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया है। किंतु इस अग्निकांड में सैकड़ों बीघे पेड़ , पौधे व अन्य वनस्पतियां जलकर राख हो गई है। जिले का सरेनी क्षेत्र वन संपदाओं से …

रायबरेली। जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के तखत खेड़ा गांव के जंगल में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गई। जिसे काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया है। किंतु इस अग्निकांड में सैकड़ों बीघे पेड़ , पौधे व अन्य वनस्पतियां जलकर राख हो गई है। जिले का सरेनी क्षेत्र वन संपदाओं से समृद्ध है । गंगा नदी का किनारा होने के कारण यहां के वन्य क्षेत्र में कई दुर्लभ जीव जंतु भी पाए जाते है । मंगलवार की दोपहर इसी क्षेत्र के तख़त खेड़ा मजरे तेजगांव के जंगल के अचानक आग लग गई।

आग ने जब विकराल रूप धारण किया और तेज लौ निकली तब लोगों को जानकारी हुई। उसके बाद दमकल वाहनों को बुलाया गया। अग्निशमन द्वारा मौके पर जब तक दमकल वाहनों को भेजा जाता, तब तक आग काफी क्षेत्र में फ़ैल चुकी थी । मौके पर पहुंचे दमकल ने काफी मशक्कत के बाद किसी प्रकार से आग पर काबू पाया है। किंतु तब तक सैकड़ों बीघे पेड़ पौधे व अन्य वनस्पतियां जलकर राख हो चुकी थी। इस अग्निकांड में वन्य जीवों की हानि का अंदाजा अभी नही लग पाया है । क्योंकि जहां आग लगी थी , वहां का अभी भी काफी तपन है।

झोपड़ी में लगी आग से आठ बकरियां जलकर मरी 

डीह क्षेत्र के पूरे कनपुरिया मजरे डेला गांव के बाहर खेत मे बनी झोपड़ी में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गयी। जिसमे झोपड़ी में बंधी 11 बकरियां आग की चपेट में आ गए। परिवारजनो ने 3 बकरियों को बचा लिया। जबकि आग की लपटें तेज होने की वजह 8 बकरियां आग की भेंट चढ़ गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग को बुझाया। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने क्षति का आंकलन किया।

क्षेत्र के पूरे कनपुरिया मजरे डेला गांव निवासी गुड्डन पत्नी दुखी गांव से बाहर खेत में झोपड़ी बनाकर उसमें बकरी पाल रखी थी। मंगलवार की दोपहर झोपड़ी में अचानक आग लग गई जिससे देखते ही देखते आग ने झोपडी को चपेट में ले लिया। जिससे झोपडी में बंधी 11 बकरियां आग की चपेट में आ गई। परिवारजनो ने 3 बकरियों को बचा लिया परन्तु आग की लपटें तेज होने की वजह से 8 बकरियां आग से जलकर मर गयी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। पीड़िता गुड्डन ने बताया कि अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। जिसमें उसकी 8 बकरियों की जल कर मौत हो गयी। हल्का लेखपाल दीपक सिंह ने बताया कि क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील भेजी जा रही है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: सफाई कर्मचारियों का धरना 8वें दिन भी रहा जारी, कल से हड़ताल की चेतावनी

संबंधित समाचार