गोरखपुर: चौरीचौरा उपद्रव के मास्टरमाइंड सपा नेता समेत तीन पर 25 हजार का इनाम घोषित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। चौरीचौरा के भोपा बाजार में बवाल, तोड़फोड़ और आगजनी की घटना एक साजिश थी। पुलिस की जांच में अब यह बात साफ हो गई है कि साजिशकर्ता के रूप में स्थानीय स्तर पर सपा नेता मनुरोजन यादव का हाथ है। इस मामले में पुलिस ने अब तक रविवार को 9 और मंगलवार को 4 …

गोरखपुर। चौरीचौरा के भोपा बाजार में बवाल, तोड़फोड़ और आगजनी की घटना एक साजिश थी। पुलिस की जांच में अब यह बात साफ हो गई है कि साजिशकर्ता के रूप में स्थानीय स्तर पर सपा नेता मनुरोजन यादव का हाथ है। इस मामले में पुलिस ने अब तक रविवार को 9 और मंगलवार को 4 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने मनुरोजन सहित तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें बनाई है।

बता दें कि चौरीचौरा क्षेत्र के राघवपट्टी पड़री के फैलहा टोला निवासी सेना के जवान धनंजय यादव की मौत के बाद उसे शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर बीते 25 मार्च को चौरीचौरा के भोपा बाजार में जमकर बवाल हुआ था। एक घंटे तक रेल ट्रैक रोका गया था और पांच घंटे तक गोरखपुर-देवरिया मार्ग को शव रखकर रोडजाम कर दिया गया था। मौके पर पहुंचे डीएम के आश्वासन पर मामला सुलझ गया था।

किंतु अचानक उपद्रवियों ने पुलिस प्रशासन पर पथराव कर पुलिस के साथ ही आम लोगों की भी गाड़ियां भी तोड़ी गई थीं तथा गाड़ियों में आग लगा दी गई थी। इस मामले में आमजन और पुलिस की तरफ से सात एफआईआर दर्ज की गई। सैनिक के दाह संस्कार के पश्चात जब पुलिस ने घटना कि रिकार्डिंग के आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी की गई तो पूछताछ में पता चला कि घटना के वक्त सपा के कई नेता दूर से ही भीड़ को उकसा रहे थे।

जिनमे पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सपा नेता मनुरोजन यादव, क्षेत्रीय विधानसभा अध्यक्ष नरसिंह यादव और अरविंद यादव का नाम सामने आया। एसएसपी ने तीनों के खिलाफ 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनकी तलाश के लिए पांच टीमें गठित कर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।जबकि पुलिस ने आज मंगलवार को भी घटना से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: व्यापार मंडल का क्षेत्रीय सम्मेलन 3 को,20 जिलों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

संबंधित समाचार