लखनऊ: व्यापारी के बंद घर से चोरों ने उड़ाए 12 लाख के गहने व नकदी
लखनऊ। गुड़ंबा के शिवपुरी कॉलोनी में कपड़ा व्यवसायी आरके यादव के घर को निशाना बनाकर बीती रात चोरों ने करीब नौ लाख के जेवर और करीब 2.50 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। आरके यादव ने गुड़ंबा थाने पहुंचकर विरोध जताया। आरके यादव ने बताया कि वे रविवार को परिवार संग अलीगंज …
लखनऊ। गुड़ंबा के शिवपुरी कॉलोनी में कपड़ा व्यवसायी आरके यादव के घर को निशाना बनाकर बीती रात चोरों ने करीब नौ लाख के जेवर और करीब 2.50 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। आरके यादव ने गुड़ंबा थाने पहुंचकर विरोध जताया। आरके यादव ने बताया कि वे रविवार को परिवार संग अलीगंज स्थित ससुराल गए थे।
सोमवार देर रात घर लौटे तो सभी ताले टूटे हुए थे। अंदर सामान फैला था। अलमारी में रखा सोने का हार, चेन, कड़ा समेत लाखों रुपये के जेवर, 2.50 लाख नकदी समेत कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरी से नाराज व्यापारी मंगलवार को गुड़ंबा थाने पहुंच गए। व्यापारियों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया। इंस्पेक्टर गुड़ंबा ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
यह भी पढ़ें:-बरेली: नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने समारोह में ली शपथ
