पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफे से परेशान जनता, आम आदमी की जेब पर महंगाई की पड़ रही सीधी मार
लखनऊ। मंगलवार से शुरु हुई पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी दूसरे सप्ताह बुधवार को भी जारी रही। यूपी में 22 मार्च से लेकर अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम में 5 रुपये से भी ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। पेट्रोल-डीजल को लेकर आठवीं बार हुइ बढोतरी से आम आदमी की जेब पर महंगाई …
लखनऊ। मंगलवार से शुरु हुई पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी दूसरे सप्ताह बुधवार को भी जारी रही। यूपी में 22 मार्च से लेकर अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम में 5 रुपये से भी ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। पेट्रोल-डीजल को लेकर आठवीं बार हुइ बढोतरी से आम आदमी की जेब पर महंगाई की सीधी मार पड़ रही है।
9 दिनों में कुल 5 रुपए 50 पैसे कीमत बढ़ चुकी है। पिछले मंगलवार से दाम बढ़ाने का सिलसिला शुरु हुआ था। आज तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की कीमत 80- 80 पैसे बढ़ा दी है। पूरे प्रदेश में नई दरें आज सुबह से लागू हो गई है।
अलीगढ़ में बुधवार को सादा पेट्रोल 100.22 रुपये व 91.74 पैसा प्रतिलीटर बिक रहा। नौ दिन में यह आठवीं बार बढ़ोत्तरी है। इन दिनों में पेट्रोल 4.88 पैसा व डीजल 4.67 पैसा महंगा हुआ है। सादा पेट्रोल 100 के पार पेट्रोल होने पर उपभोक्ताओं को दाम अखरने लगे हैं, वे सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि अब तो बस करो सरकार ।
- गजियाबाद में आज 30 मार्च को पेट्रोल व डीजल के दाम 80 पैसे बढ़ गए हैं। अब पेट्रोल 100.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.41 रुपये प्रति लीटर है।
- लखनऊ में पेट्रोल में 26 तो डीजल में 80 पैसे की बढ़ोतरी।
- गोरखपुर में बुधवार को पेट्रोल डीजल के मूल्य में 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई। अब पेट्रोल 101.1 रूपये और
- डीजल 92.65 रूपये प्रति लीटर मिलेगा वहीं स्पीड पेट्रोल 103.8 रूपये प्रति लीटर मिलेगा।
- संगम नगरी प्रयागराज में में पेट्रोल, डीजल के दाम बुधवार को एक बार फिर बढ़ गए।
- पेट्रोल व डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल 101.1 रूपये और डीजल 92.65 रूपये प्रति लीटर मिलेगा
