Women’s Cricket World Cup : ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की बड़ी जीत, 7वीं बार फाइनल में बनाई जगह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वेलिंग्टन। ऑस्ट्रेलिया ने बड़ी जीत दर्ज कर महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई है। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया ने पहले सेमीफाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को 157 रनों से हराया दिया। ऑस्ट्रेलिया के 305 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम महज 148 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली प्लेयर ऑफ द …

वेलिंग्टन। ऑस्ट्रेलिया ने बड़ी जीत दर्ज कर महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई है। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया ने पहले सेमीफाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को 157 रनों से हराया दिया। ऑस्ट्रेलिया के 305 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम महज 148 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। ऑस्ट्रेलिया विमेंस वर्ल्ड कप की सफल टीम रही है। सबसे ज्यादा 6 बार वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया है। महिला विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 31 मार्च को खेला जाना है। जबकि विश्व कप का फाइनल तीन अप्रैल को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

Image

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज के सामने बड़ा लक्ष्य रखा था। बारिश की वजह से देरी से शुरू हुए इस मुकाबले को 45 ओवरों तक सीमित कर दिया गया था। जिसके बाद वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस फैसले के आक्रामक शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 32.4 ओवरों में 216 रनों की साझेदारी की।

Image

ओपनिंग बल्लेबाज राचेल हेन्स ने 85 और कीपर बल्लेबाज एलिसा हीली ने शानदार 129 रनों की पारी खेली। अंतिम ओवरों में बेथ मूनी (नाबाद 43) और कप्तान मेग लैनिंग (नाबाद 26) की आक्रामक साझेदारी ने वेस्टइंडीज के सामने 45 ओवरों में 306 रनों का लक्ष्य रखा। ऑस्ट्रेलिया ने बल्ले के साथ गेंदबाजी में भी शानदार खेल दिखाया। इस पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने वेस्टइंडीज मात्र 148 रनों पर ही सिमट गई। वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान स्टेफनी टेलर (48) ने बनाए।

Image

ऑस्ट्रेलिया ने अब तक के सफर में एक भी मैच नहीं हारी
ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल तक के सफर में एक भी मैच नहीं हारी है। सेमीफाइनल से पहले लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया अपने सभी मैच जीतकर पॉइंट टेबल में टॉप पर रही। वहीं वेस्टइंडीज की टीम किस्मत के भरोसे फाइनल तक का सफर तय कर पाई है। वह पॉइंट टेबल में टॉप पर रही।

 

ये भी पढ़ें : Miami Open : क्वार्टर फाइनल में रोहन बोपन्ना और डेनिस शापोवालोव की जोड़ी हारीं, मियामी ओपन से हुए बाहर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा