मथुरा: बाबू के भरोसे चल रही पासपोर्ट सेवा, वेरिफिकेशन के लिये घंटों करना पड़ रहा इंतजार
मथुरा। वृंदावन के पासपोर्ट सेवा केंद्र पर एक बाबू ही अकेला पूरे पासपोर्ट सेवा केंद्र को संभाल रहे हैं। इन दिनों पासपोर्ट अधिकारी के न होने से अव्यवस्थित है। 21 फरवरी को यहां पर तैनात पासपोर्ट अधिकारी चंद्रकांत का तबादला कर दिया गया। जिसके बाद से अभी तक कोई भी अधिकारी नहीं आया है। जिसकी …
मथुरा। वृंदावन के पासपोर्ट सेवा केंद्र पर एक बाबू ही अकेला पूरे पासपोर्ट सेवा केंद्र को संभाल रहे हैं। इन दिनों पासपोर्ट अधिकारी के न होने से अव्यवस्थित है। 21 फरवरी को यहां पर तैनात पासपोर्ट अधिकारी चंद्रकांत का तबादला कर दिया गया। जिसके बाद से अभी तक कोई भी अधिकारी नहीं आया है। जिसकी बजह से वेरिफिकेशन होने में काफी समय लग रहा है।
मथुरा वृंदावन से लोग अपने कामों के लिए विदेश जाते हैं। यहां प्रतिदिन 40 लोगों के पासपोर्ट बनवाने का काम किया जाता है। पासपोर्ट सेवा केंद्र पर दो महीने के लिए अधिकारी की तैनाती की जाती है जिसके बाद उनका तबादला कर दूसरी जगह भेज दिया जाता है। लेकिन करीब डेढ़ महीने गुजरने के बावजूद भी अभी तक यहां किसी पासपोर्ट अधिकारी को नहीं भेजा गया है।
वृंदावन पासपोर्ट सेवा केंद्र पर बाबू सीता राम अकेले ही सभी कामों को कर रहे हैं। सीता राम लोगों के डॉक्यूमेंट वेरिफाइड करते हैं। उनका डाटा फीड करते हैं, फ़ोटो लेते हैं। वृंदावन पोस्ट ऑफिस पर तैनात पोस्ट मास्टर कृष्ण कांत ने बताया कि उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों को बताया है जहां से पासपोर्ट अधिकारियों को सूचना दी गयी है। लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी को यहां नहीं भेजा गया है।
पढ़ें- आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, पिकअप को कंटेनर ने रौंदा, पांच की मौत
