रायबरेली: जंगल में फिर अचानक लगी आग, तीन घंटे बाद पहुंची दमकल की गाड़ी
रायबरेली। बुधवार को फिर लालगंज क्षेत्र के जंगल में अचानक आग लग गई है । जिससे सैकड़ों बीघे जंगल के पेड़ पौधे और वनस्पतियां जलकर राख हो गई है। इससे पहले मंगलवार को सरेनी क्षेत्र के जंगल में आग लगने से भारी वन संपदा की क्षति हुई थी। दूसरे दिन बुधवार को लालगंज क्षेत्र के …
रायबरेली। बुधवार को फिर लालगंज क्षेत्र के जंगल में अचानक आग लग गई है । जिससे सैकड़ों बीघे जंगल के पेड़ पौधे और वनस्पतियां जलकर राख हो गई है। इससे पहले मंगलवार को सरेनी क्षेत्र के जंगल में आग लगने से भारी वन संपदा की क्षति हुई थी।
दूसरे दिन बुधवार को लालगंज क्षेत्र के लालूमऊ मगरहन के पास जंगल में अचानक आग लग गई। आग ने जब विकराल रूप धारण कर लिया, तब आसपास के लोगों को घटना की खबर हुई। उसके बाद आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई।
इधर धीरे-धीरे आग आगे बढ़ती रही और सैकड़ों बीघे जंगल को अपनी आगोश में ले लिया। काफी देर बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने नाराजगी भी जताई है। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।
जंगल में आग लगने की सूचना ग्रामीणों तत्काल आपातकालीन अग्निशमन सेवा को दे दिया था। लेकिन दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। उधर आग बढ़ते हुए रिहायशी इलाके के पास पहुंच चुकी थी। तब तक आग लगे हुए तीन घंटा का समय बीत चुका था। आग का तांडव जारी था।
तीन घंटे बाद जब दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों अक्रोश फुट पड़ा। ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों को खूब खारीखोटी सुनाई। उसके बाद आग बुझाने का काम शुरू हो सका है।
पढ़ें- वक्फ बोर्ड में होने वाली हर गड़बड़ियों की होगी जांच- दानिश आज़ाद
