Breaking news: CM केजरीवाल के निवास पर हमला, कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़े, सिसोदिया बोले- ये BJP के गुंडों की हरकत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला हुआ है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सीएम केजरीवाल के घर पर हमला कर CCTV कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए। इसके अलावा गेट पर लगे बूम बेरियर भी तोड़ दिए गए हैं। बीजेपी के गुंडे …

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला हुआ है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सीएम केजरीवाल के घर पर हमला कर CCTV कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए। इसके अलावा गेट पर लगे बूम बेरियर भी तोड़ दिए गए हैं।

मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया, ”बीजेपी के गुंडों ने अरविंद केजरीवाल के घर पर तोड़फोड़ की”। इतना ही नहीं उन्होंने कहा, ”बीजेपी की पुलिस उन्हें रोकने की जगह दरवाजे तक लेकर आई।” वहीं, दिल्ली नॉर्थ डीसीपी ने बताया कि बीजेपी युवा मोर्चा का विरोध प्रदर्शन चल रहा था, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने बवाल मचाया, सीसीटीवी पर भी हमला किया, सीएम आवास के बाहर पेंट भी फेंका गया। हमने 50 लोगों को हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़ें- UP Board Paper Leak: कानपुर, वाराणसी समेत कुल 24 जिलों में इंटरमीडिएट का अंग्रेजी का पेपर हुआ लीक, परीक्षा निरस्त

 

संबंधित समाचार