बहराइच: कार्डधारकों को मार्च माह में दूसरी बार नहीं मिला खाद्यान्न, जिला मुख्यालय नहीं पहुंची ऑयल की खेप
बहराइच। जिले में मार्च माह के कार्ड धारकों को दूसरी बार मिलने वाली राशि का वितरण अभी तक नहीं किया गया है। ऐसे में कहीं खाद्यान्न क्षम न हो जाए, इसको लेकर ग्रामीण परेशान हैं। बहराइच जिले में 1215 कोटे की दुकान का संचालन होता है। इन दुकानों से पांच लाख से अधिक कार्ड धारकों …
बहराइच। जिले में मार्च माह के कार्ड धारकों को दूसरी बार मिलने वाली राशि का वितरण अभी तक नहीं किया गया है। ऐसे में कहीं खाद्यान्न क्षम न हो जाए, इसको लेकर ग्रामीण परेशान हैं।
बहराइच जिले में 1215 कोटे की दुकान का संचालन होता है। इन दुकानों से पांच लाख से अधिक कार्ड धारकों को खाद्यान्न वितरित किया जाता है। सरकार के नियमानुसार मार्च माह तक दो बार निःशुल्क खाद्यान्न वितरित करने का निर्देश है।
खाद्यान्न के साथ एक एक पैकेट रिफाइंड ऑयल का भी वितरण करना है। लेकिन इस बार जिले में कार्ड धारकों की संख्या के सापेक्ष रिफाइंड ऑयल नहीं है। इसको देखते अंगूठा लगाने वाली मशीन भी लॉक है। रिफाइंड ऑयल की काम मात्रा होने के चलते दूसरी बार का खद्यान्न वितरण न होने से ग्रामीण परेशान हैं।
साथ ही अभी का कहना है कि कहीं पूरा खाद्यान्न ही भ्रष्टाचार की भेंट न चढ़ जाए। मालूम हो कि रिफाइंड ऑयल आने और खाद्यान्न वितरण के लिए 28 मार्च के बाद 31 मार्च की तारीख भी बढ़ाई गई है। ऐसे में कार्ड धारक अब गुरुवार का इंतजार कर रहे हैं।
आज हो सकता है वितरण
जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह ने बताया कि रिफाइंड ऑयल कार्ड की संख्या के हिसाब से नहीं आया था। जिससे खाद्यान्न वितरित करने में समस्या आई है। बुधवार शाम तक रिफाइंड के आने पर गुरुवार को खाद्यान्न वितरण कर दिया जायेगा।
