बहराइच: घायल वृद्ध का सिपाही ने किया प्राथमिक उपचार, परिवार को किया सुपुर्द
बहराइच। थाने के निकट वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचे थाने के सिपाही ने प्राथमिक उपचार कर उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया। पयागपुर थाने के निकट स्थित गोल चौराहा से वृद्ध अपने बेटा के साथ बाइक से जा रहा था। सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने वृद्ध …
बहराइच। थाने के निकट वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचे थाने के सिपाही ने प्राथमिक उपचार कर उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया।
पयागपुर थाने के निकट स्थित गोल चौराहा से वृद्ध अपने बेटा के साथ बाइक से जा रहा था। सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने वृद्ध को कट मार दिया। जिससे वृद्ध जमीन पर गिर गया। थाना परिसर में मौजूद सिपाही अमित सिंह व अंकुर यादव ने मौके पर पहुंच वृद्ध को उठाया।
इसके बाद उसे थाने लाकर प्राथमिक उपचार किया। फिर वृद्ध से जानकारी लेकर परिवार को सूचना दी। परिवार के आने पर वृद्ध को उनके सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के इस कार्य की लोग सराहना कर रहे हैं।
