अमरोहा : जंगली कुत्तों का आतंक, चार बच्चों को काटकर किया घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर,अमरोहा, अमृत विचार। जंगली कुत्तों के झुंड ने चार बच्चों को काटकर कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर अलीना वह मोनिका को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव में जंगली कुत्तों का आतंक रुकने का नाम …

हसनपुर,अमरोहा, अमृत विचार। जंगली कुत्तों के झुंड ने चार बच्चों को काटकर कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर अलीना वह मोनिका को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव में जंगली कुत्तों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यह खूंखार हो चुके कुत्ते बच्चों को अकेला देखकर उन पर हमला बोल कर बुरी तरह से घायल कर देते हैं। पिछले वर्ष तो जंगली कुत्तों के झुंड ने रामपुर भूड़ एवं दीपपुर गांव में दो छात्रों को नोंच-नोंचकर मौत के घाट उतार दिया था। ऐसा ही मामला मंगलवार की रात को देखने को मिला है।

ग्राम बावन खेड़ी निवासी 4 वर्षीय अलीना पुत्री अकील वह अहद पुत्र मुजीब 11 वर्ष को कुत्तों के झुंड में हमला कर बुरी तरह से काटकर लहूलुहान कर दिया। ग्राम करनपुर माफी निवासी अर्पित आयु 8 वर्ष को भी कुत्तों ने काटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इसके अलावा ग्राम दीपपुर निवासी सतीश की पत्नी मनोज देवी अपनी 12 वर्षीय पुत्री मोनिका के साथ जंगल से पशुओं के लिए चारा लेकर लौट रही थी। कुत्ते गोवंश पशु के पीछे भाग रहे थे। जब वह उनके हाथ नहीं आया तो कुत्तों के झुंड ने बालिका पर हमला बोल दिया। मोनिका को पूरी तरह से काटकर घायल कर दिया।

ये भी पढ़ें : डीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित मिले डॉक्टरों का वेतन काटने के दिए निर्देश

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज