बरेली में एक और डकैती: कच्छा बनियान गिरोह घर में घुसा, परिवार को बनाया बंधक और उड़ा ले गए लाखों का माल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी बरेली में अब लगातार क्राइम रेट बढ़ता जा रहा है। बदमाश आए दिन लूट और डकैती की घटनाओं को तेजी से अंजाम दे रहे है। मगर पुलिस इन घटनाओं को महज चोरी में दर्ज कर समेट दे रही है। दो दिन पहले क्योलड़िया में करीब सात बदमाशों ने डकैती की घटना …

बरेली, अमृत विचार। यूपी बरेली में अब लगातार क्राइम रेट बढ़ता जा रहा है। बदमाश आए दिन लूट और डकैती की घटनाओं को तेजी से अंजाम दे रहे है। मगर पुलिस इन घटनाओं को महज चोरी में दर्ज कर समेट दे रही है। दो दिन पहले क्योलड़िया में करीब सात बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। यह मामला अभी निपटा नहीं कि तब तक हाफिजगंज के रिठौरा में पांच नकावपोश बदमाशों ने घर में घुसकर हथियारों के दम पर पहले परिवार को बंधक बनाया बाद में बाद में लाखों का माल लूटकर फरार हो गए। मगर इस मामले में भी पुलिस ने केवल चोरी में मुकदमा दर्ज कर मामला समेट दिया है।

करीब 8 से 10 लाख की हुई लूट
दरअसल, मामला हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठौरा का है। यहां पर आदर्श नगर कॉलोनी में रहने वाले मोहन लाल एक बाइक मैकेनिक है। वह बाइक को संभालने का काम करते है। उनके साथ घर में उनकी पत्नी, बूढ़ी मां, और दो बच्चे रहते है। साथ ही किराए के मकान में एक दिव्यांग शिक्षिका भी रहती है। उनकी पत्नी ने बताया कि मंगलवार की रात उनके घर में करीब पांच नकावपोश बदमाश उनके घर में कच्छा बनियान पहनकर घुसे। उस वक्त वह अपने कुत्ते को रोटी खिलाने के लिए उठी थी। जब उन्होंने देखा कि घर का एक दरवाजा खुला हुआ है। तो वह पहले तो भौचक्की रह गई। यह देख उन्होंने अपने पति मोहन को जगाया तब तक बदमाश उनके कमरे में आ धमके। हथियारों से लैस बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बना लिया। और पूरा माल लूटकर ले गए।

मां ने खोलने चाहे बेटे के हाथ तो दिया धक्का
परिवार वालों ने बताया कि जब मोहन की मां ने मोहन के हाथ खोलने चाहे तो बदमाशों ने उन्हें तेजी से धक्का दे दिया। धक्का कोई एक दो बार नहीं बल्कि चार-पांच बार दिया। जिसके बाद मोहन के शरीर पर चाकू से भी वार करने की कोशिश की। इसी बीच अन्य बदमाशों ने पूरा घर खंगाल डाला। करीब 50 हजार कैश और लाखों का जेवर लूटकर फरार हो गए। जाते वक्त भी वह सभी को एक कमरे में ही बंधक बना हुआ छोड़ गए थे।

मेरे भी सभी जेवर उतरवा लिए
मोहन की पत्नी ने बताया कि बदमाशों ने घर तो खंगाला ही साथ ही वह जो भी जेवर पहनी थी वह भी उतरवाकर ले गए। केवल नाक में एक लौंग ही छोड़कर गए। बाकी सब कुछ उतरवा लिया। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने ऊपर रह रही एक दिव्यांग किराएदार को आवाज लगाई तो उसने आकर सभी को खोला। मगर पुलिस ने इस मामले में भी केवल चोरी में मुकदमा दर्ज किया है।

वर्जन:
परिजन हमारे पास केवल चोरी की तहरीर लेकर आए थे। उसके आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाकी परिजनों ने डकैती के बारे में कोई सूचना नहीं दी।
– प्रदीप कुमार, इंस्पेक्टर हाफिजगंज।

 

इसे भी पढ़ें-

बरेली: 24 जिलों में अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद बरेली में भी हड़कंप, कई सेंटरों पर असमंजस की स्थिति

संबंधित समाचार