अमेठी: जमीनी विवाद में महिला पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गम्भीर
अमेठी। यूपी के अमेठी जिले के कोतवाली क्षेत्र के पूरे ओझा का पुरवा मजरे रायपुर फुलवारी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इस बीच दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने महिला के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुलहाड़ी महिला के पेट में जा लगी जिससे वो गंभीर रूप …
अमेठी। यूपी के अमेठी जिले के कोतवाली क्षेत्र के पूरे ओझा का पुरवा मजरे रायपुर फुलवारी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इस बीच दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने महिला के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुलहाड़ी महिला के पेट में जा लगी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। पूरा मामला पूरे ओझा का पुरवा मजरे रायपुर फुलवारी गांव का है।
मंगलवार को गांव निवासी अशोक कुमारी पत्नी राजेंद्र प्रसाद पांडेय (50) अपने घर के पास ही जानवर बांधने के लिए खूंटा गाड़ रही थी। पड़ोसी मनीराम यादव ने खूंटा गाड़ने से मना कर रहा था। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर मनीराम ने महिला के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में महिला अशोक कुमारी के पेट में बड़ा घाव हो गया है। सीएचसी के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद महिला की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कोतवाल उमाकांत शुक्ला ने अस्पताल में भर्ती घायल महिला से मामले की जानकारी ली और पीड़ित की तहरीर पर आरोपी मनीराम यादव के विरुद्ध जानलेवा की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम को गांव भेजा है। उधर अमेठी सीएचसी के डॉक्टरों ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: जेआर और एसोसिएट प्रोफेसर के बीच हुई मारपीट, मामला स्वास्थ्य मंत्री तक पहुंचा
