शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होता: बीएसए
अयोध्या। शिक्षक समाज की धरोहर है इसलिए शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता। बल्कि समाज के प्रति उसका दायित्व और बढ़ जाता है। यह बात उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक ईकाई द्वारा खंड विकास अधिकारी कार्यालय प्रांगण में आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडेय ने कही। प्राथमिक …
अयोध्या। शिक्षक समाज की धरोहर है इसलिए शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता। बल्कि समाज के प्रति उसका दायित्व और बढ़ जाता है। यह बात उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक ईकाई द्वारा खंड विकास अधिकारी कार्यालय प्रांगण में आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडेय ने कही।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री चक्रवर्ती सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों से आग्रह किया कि समय-समय पर उनका मार्गदर्शन हम लोगों को मिलता रहना चाहिए।
मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ओमप्रकाश सिंह, रमेश मौर्य, गीता मिश्रा, आशा श्रीवास्तव, माजदा बेगम, शकील बेगम को स्मृति चिन्ह व शाल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, संच राज वर्मा, अनिल प्रताप सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, नीरू सहाय, रानू सिंह, मीना सिंह, राजीव सिंह, राममूर्ति शर्मा, गंगाराम मौर्य रहे।
यह भी पढ़ें-बाराबंकी: प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय विद्यालय में लगाई गई एलईडी
