बरेली: नौगवां के जंगल में मिला अज्ञात शव, कान और माथे से बह रहा खून, हत्या की आशंका
बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में नौगंवा गांव के जंगल में बुधवार को एक 40-45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव खून में लथपथ है। उसके कान और माथे से खून बह रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब शव की तलाशी ली तो उसके पास से शिनाख्त करने जैसी कोई …
बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में नौगंवा गांव के जंगल में बुधवार को एक 40-45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव खून में लथपथ है। उसके कान और माथे से खून बह रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब शव की तलाशी ली तो उसके पास से शिनाख्त करने जैसी कोई चीज नहीं मिली। यहां तक की उसके पैरों में चप्पल तक नहीं थी। इससे यह अशंका जताई जा रही है कि किसी ने इस व्यक्ति का मर्डर कर उसे यहां फेंक दिया है। बहराल पुलिस अब व्यक्ति की शिनाख्त में जुटी हुई है। शिनाख्त होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जिस जगह मिला शव, वो रास्ता रात में हो जाता है सूनसान
दरअसल, मामला मीरगंज थाना क्षेत्र का है। जहां भाखड़ा नदी पार करने के बाद नौगंवा को जाने वाले रास्ते के बीच में पड़ने वाले जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस के मुताबिक इस रास्ते पर दिन में तो थोड़ी बहुत चहल पहल रहती है। मगर रात के समय यह रास्ता एकदम सूनसान हो जाता है। इसी का किसी ने फायदा उठाया है और यहां पर या तो उसे मारकर फेंक गया। या फिर उसका यहीं पर मर्डर किया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
जेब से एक कागज का टुकड़ा तक नहीं मिला
मीरगंज इंस्पेक्टर दया शंकर के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे पुलिस ग्रामीणों की तरफ से सूचना मिली कि जंगल में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से कागज का एक टुकड़ा तक नहीं मिला। न जेब में पैसे थे, और न ही पैरों में कोई जूता चप्पल। सिर्फ बदन पर कपड़े थे। व्यक्ति ने क्रीम कलर की शर्ट और डार्क ग्रे कलर की पैंट पहनी हुई है। शव से कुछ भी बरामद नहीं होने की स्थिति में पुलिस को प्री-प्लांड मर्डर की भी अशंका हो रही है। हालांकि पोस्टमार्टमर रिपोर्ट में मौत के कारण की पुष्टि हो जाएगी।
वर्जन:
पुलिस को करीब 3:30 बजे सूचना मिली कि नौगंवा के जंगल में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। जब टीम वहां पर पहुंची और शव की तलाशी ली तो उसके पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। जेब में एक कागज का टुकड़ा तक नहीं था। फिलहाल उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। — दया शंकर, इंस्पेक्टर मीरगंज।
इसे भी पढ़ें-
