मुरादाबाद : टैबलेट पाकर छात्राओं के खिले चेहरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। गोकुलदास गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बुधवार को टैबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्नातक अंतिम वर्ष के 169 छात्रों को स्मार्टफोन और द्वित्तीय वर्ष के 110 छात्राओं को टैबलेट दिया गया। प्रोफेसर चारू मेहरोत्रा ने बताया कि स्मार्टफोन के माध्यम से छात्र-छात्राएं अपने शिक्षण संबंधी कार्य सुचारू रूप से …

मुरादाबाद, अमृत विचार। गोकुलदास गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बुधवार को टैबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्नातक अंतिम वर्ष के 169 छात्रों को स्मार्टफोन और द्वित्तीय वर्ष के 110 छात्राओं को टैबलेट दिया गया।

प्रोफेसर चारू मेहरोत्रा ने बताया कि स्मार्टफोन के माध्यम से छात्र-छात्राएं अपने शिक्षण संबंधी कार्य सुचारू रूप से कर सकेंगे। क्योंकि आज के युग में छात्र-छात्राओं के पास स्मार्टफोन व टैबलेट का होना आवश्यक है। हालांकि कुछ के पास आर्थिक समस्या होने के कारण फोन नहीं होता है।

इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा बच्चों को स्मार्टफोन व टैबलेट दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतने व्यस्त जीवन में समय की कमी होने के कारण ऑनलाइन के माध्यम से अपने कार्य को जल्द किया जा सकता है। साथ ही समिति का गठन भी किया गया।

इस समिति की नोडल अधिकारी डॉ. रेनू शर्मा को बनाया गया। वहीं डॉ. शैफाली अग्रवाल, डॉ. अंचल गुप्ता, डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. किरण त्रिपाठी, डॉ. सविता अग्रवाल, डॉ. ऋतु, डॉ. इंदु राजपूत, डॉ. करुणा आनंद, डॉ. रूपाली गुप्ताख, डॉ. प्रेमलता कश्यप, डॉ. प्रीति पांडे को सदस्य नियुक्त किया गया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव