बाराबंकी: किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं राजनीतिक दल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। आज नगर पंचायत बेलहरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की संगठन विस्तार को लेकर पंचायत हुई। आज की पंचायत की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनुपम वर्मा ने की। पंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज के दौर में केवल एकता में ही ताकत है। अपने हक और हुकूक की लड़ाई लड़ने …

बाराबंकी। आज नगर पंचायत बेलहरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की संगठन विस्तार को लेकर पंचायत हुई। आज की पंचायत की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनुपम वर्मा ने की। पंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज के दौर में केवल एकता में ही ताकत है।

अपने हक और हुकूक की लड़ाई लड़ने के लिए सभी किसानों व मजदूरों को एक होने की जरूरत है आज के समय में किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान देने वाला नही है। राजनीतिक पार्टियां वोट लेकर केवल सरकार बनाने तक ही सीमित है, आपके हक की लड़ाई लड़ने वाला कोई भी सामने नही आएगा, जबकि संगठन हमेशा आपकी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।

आज की पंचायत को जिला महामंत्री हौसला प्रसाद जिला प्रवक्ता सनत वर्मा और तहसील अध्यक्ष रामसेवक रावत ने भी संबोधित किया। किसान समस्याओं और संगठन विस्तार को लेकर तहसील अध्यक्ष मुकुंदीलाल वर्मा और तहसील उपाध्यक्ष राजाराम प्रधान  को मनोनीत किया गया।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य जैसी राम को जिला कार्यकारिणी और नौमिलाल को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। आज इस मौके पर मुख्य रूप से हौसला प्रसाद युवा जिला अध्यक्ष उत्कर्ष तिवारी सनत वर्मा मुकुंदी लाल राजाराम प्रधान रामसेवक रावत जिला उपाध्यक्ष सुधाकर वर्मा रामानंद राजेश वर्मा संदीप सूरज वर्मा शिवम के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें-काशीपुर: दहेज में 20 लाख और कार नहीं लाने पर विवाहिता को घर से निकाला

संबंधित समाचार