बाराबंकी: नरेंद्र वर्मा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व रितेश महामंत्री निर्वाचित
बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन की बुधवार को देर शाम तक चली मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया। घोषित किए गए परिणाम के मुताबिक नरेंद्र कुमार वर्मा अध्यक्ष तथा रितेश मिश्रा महामंत्री निर्वाचित घोषित किए गए हैं। मोहन सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा मनोज कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष प्रथम निर्वाचित हुए। इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष द्वितीय …
बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन की बुधवार को देर शाम तक चली मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया। घोषित किए गए परिणाम के मुताबिक नरेंद्र कुमार वर्मा अध्यक्ष तथा रितेश मिश्रा महामंत्री निर्वाचित घोषित किए गए हैं। मोहन सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा मनोज कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष प्रथम निर्वाचित हुए।
इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष द्वितीय उमेश चंद्र वर्मा, मंत्री प्रशासन पंकज कुमार यादव, मंत्री पुस्तकालय राम शंकर रावत, मंत्री प्रकाशन योगेश तिवारी चुने गए। कोषाध्यक्ष पद के लिए पुनर्मतगणना के लिए प्रथम पद दिया गया है। महेंद्र कुमार सिंह और पंकज आनंद के बीच एकमत का अंतर होने के कारण अभी तक परिणाम घोषित नहीं किया जा सका है। देर शाम तक जीते और हारे प्रत्याशियों के बीच का अंतर पता नहीं चल सका है। चुनाव अधिकारी के मुताबिक टेबल तैयार की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: आरेडिका में प्रथम वंदे भारत प्रोटोटाइप कोच व टेस्टिंग शेड का महाप्रबंधक ने किया उद्घाटन
