उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत सभी 52 मंत्रियों को किया गया आवास आवंटित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक समेत सभी 52 मंत्रियों को बुधवार को सरकारी बंगले आवंटित कर दिये गये हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को कालिदास मार्ग, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को विक्रमादित्य मार्ग में आवास आवंटित किए गए हैं। इसी प्रकार कैबिनेट मंत्री सुरेश …

लखनऊ। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक समेत सभी 52 मंत्रियों को बुधवार को सरकारी बंगले आवंटित कर दिये गये हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को कालिदास मार्ग, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को विक्रमादित्य मार्ग में आवास आवंटित किए गए हैं।

इसी प्रकार कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को 10 कालीदास मार्ग, सूर्य प्रताप शाही को 8 कालीदास मार्ग, स्वतंत्रदेव सिंह को 4 गौतमपल्ली, बेबी रानी मौर्य को 9 राजभवन कॉलोनी, लक्ष्मी नारायण चौधरी को 3 विक्रमादित्य मार्ग, जयवीर सिंह को 4 विक्रमादित्य मार्ग, धर्मपाल सिंह को 1 माल एवन्यू मार्ग पर आवास आवंटित किए गए हैं।

इसी प्रकार कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी को 6 कालीदास मार्ग, भूपेन्द्र सिंह चौधरी 11 मालएवेन्यू कालोनी, अनिल राजभर को विक्रमादित्य मार्ग, जितिन प्रसाद को 9ए कालिदास मार्ग, राकेश सचान को 16 गौतमपल्ली कालोनी, अरविन्द कुमार शर्मा को 14 कालीदास मार्ग, योगेन्द्र उपाध्याय को 10ए कालीदास मार्ग, आशीष पटेल को 1माल एवेन्यू कालोनी तथा संजय निषाद को 11 विक्रमादित्य मार्ग पर आवास आवंटित हुए हैं। सभी कैबिनेट मंत्रियों को टाइप 6 श्रेणी के आवास आवंटित हुए हैं। इसी प्रकार सभी राज्यमंत्रियों को भी आवास आवंटित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:-केजीएमयू के बाबू ने किया बड़ा खेल, कुलपति के निरीक्षण में खुला मामला

संबंधित समाचार