लखनऊ: पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गुडम्बा पुलिस ने बुधवार दोपहर मुठभेड़ करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी पिछले कई दिनों से गुडम्बा क्षेत्र में लूट और चेन स्नेचिंक की घटनाएं करते हुए आतंक का पर्याय बने हुए थे। एडीसीपी प्राची सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक से क्षेत्र में चेन …

लखनऊ। गुडम्बा पुलिस ने बुधवार दोपहर मुठभेड़ करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी पिछले कई दिनों से गुडम्बा क्षेत्र में लूट और चेन स्नेचिंक की घटनाएं करते हुए आतंक का पर्याय बने हुए थे। एडीसीपी प्राची सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक से क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की कई घटनाएं कर चुके दो अपराधी कुकरैल के रास्ते भागने की फिराक में हैं। स्कॉर्पियो क्लब से कुकरैल जंगह के आगे वाहन जांच चेकिंग लगाई गई।

दोपहर 3:15 बजे बिना नंबर प्लेट की एक बाइक पर दो युवक जाते दिखे। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, तो युवकों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस बाल-बाल बची। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में असलम (35) के पैर में गोली लगी और दोनों बाइक से गिर पड़े। पुलिस ने बाराबंकी निवासी असलम और उसके साथी सीतापुर निवासी अतीक (35) को दबोच लिया। असलम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के पास से लूटी गई दो सोने की चेन और तमंचा बरामद किया गया।

कई जिलों में कर चुके थे लूट

एडीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त शातिर क़िस्म के चैन स्नैचर व लुटेरे हैं। इनके विरूद्ध जनपद सीतापुर, जनपद बाराबंकी, जनपद लखनऊ के थाना गुडम्बा, थाना गाजीपुर, थाना इंदिरानगर आदि विभिन्न थानों में लूट आदि के विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: नवविवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला शव

संबंधित समाचार