जौनपुर: एसटीएफ की टीम को बदमाश समझ ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर खदेड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर/लखनऊ। जौनपुर में अपराधी को पकड़ने के लिए पहुंची एसटीएफ की टीम को ग्रामीणों ने बदमाश समझकर घेर लिया और पीटने को दौड़ा लिया। एसटीएफ की टीम ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। जानकारी मिलने पर जब पुलिस पहुंची तब जाकर ग्रामीणों को हकीकत का पता चला सका और एसटीएफ की टीम को गांव से सकुशल …

जौनपुर/लखनऊ। जौनपुर में अपराधी को पकड़ने के लिए पहुंची एसटीएफ की टीम को ग्रामीणों ने बदमाश समझकर घेर लिया और पीटने को दौड़ा लिया। एसटीएफ की टीम ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। जानकारी मिलने पर जब पुलिस पहुंची तब जाकर ग्रामीणों को हकीकत का पता चला सका और एसटीएफ की टीम को गांव से सकुशल निकाला गया। मामला गत मंगलवार को जौनपुर में खुटहन थाना क्षेत्र के इमामपुर गांव का है।

एसटीएफ की ओर से बताया गया कि मंगलवार दोपहर टीम पशु तस्कर को पकड़ने गई थी। सादे लिबास में कमर में पिस्तौल देख ग्रामीणों को लगा कि बदमाश आ गए हैं। उन्होंने टीम को घेर लिया और लाठी-डंडा लेकर पीटने को दौड़ा लिया। एसटीएफ के जवान भागकर एक मकान में छिप गए। सूचना मिलने पर खेतासराय थाने की पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों को हकीकत का पता चला। इसके बाद पुलिस के सहयोग से पशु तस्कर लल्लू यादव व उसके एक साथी को गिरफ्तार कर एसटीएफ को सुरक्षित वापस लाया गया।

एसटीएफ की टीम पशु तस्करी के एक वांछित अपराधी को पकड़ने गांव में सादे लिबास में आई थी। ग्रामीणों को लगा कि बदमाश लूटपाट करने के इरादे से आए हैं तो उन्होंने एसटीएफ जवानों को लाठी-डंडा लेकर पीटने को दौड़ा लिया। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीण शांत हुए…अश्विनी दूबे, थाना प्रभारी, खेतासराय।

संबंधित समाचार