फतेहपुर: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, एक मौके से फरार
बिंदकी/फतेहपुर। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मुठभेड़ में बदमाश के पास से एक तमंचा तथा एक बाइक बरामद हुई मौके से एक दूसरा बदमाश भाग निकला सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे वही इस मुठभेड़ में 2 …
बिंदकी/फतेहपुर। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मुठभेड़ में बदमाश के पास से एक तमंचा तथा एक बाइक बरामद हुई मौके से एक दूसरा बदमाश भाग निकला सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे वही इस मुठभेड़ में 2 सिपाही भी घायल हुए जिन्हें भी इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात को नगर के निकट बाईपास में पुलिस को जानकारी हुई की एक बाइक में सवार दो बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़े हैं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविंद्र श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस को देखते ही बाइक सवार दोनों बदमाश भागने लगे इस पर पुलिस से मुठभेड़ हो गई मुठभेड़ में एक बदमाश सनी पटेल पुत्र दयाशंकर पटेल निवासी कुंदे रामपुर थाना चांदपुर के पैर में गोली लगी और घायल हो गया बदमाश बाइक समेत जमीन में गिर पड़ा।

जबकि दूसरा बदमाश मौके से भाग निकला जिसकी पुलिस तलाश कर रही है पुलिस ने घायल बदमाश से पूछताछ की जिस पर उसने अपना नाम और पता बताया वही इस मुठभेड़ में कोतवाली के सिपाही अजय यादव तथा पुष्पेंद्र भी घायल हो गए घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर राजेश सिंह तथा एडिशनल एसपी राजेश कुमार सीओ योगेंद्र सिंह मलिक एसओजी टीम प्रभारी विनोद मिश्रा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा घायल बदमाश सनी पटेल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया बताते चलें कि सोमवार की रात को सरकंडी नहर पुलिया के पास से पुलिस से हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश पकड़े गए थे जबकि एक फरार हो गया था फरार बदमाशों में से एक बदमाश सनी पटेल था जिसे पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दिया अभी भी एक बदमाश मौके से फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, एक गंभीर
