मुरादाबाद : पॉलीटेक्निक छात्र को दिनदहाड़े मारी गोली, नगदी लूटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार।  भगतपुर थाना क्षेत्र में युवक को दिनदाहड़े गोली मार दी गई। इसके बाद उससे नगदी लूट ली। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। तहरीर के आधार पर …

मुरादाबाद, अमृत विचार।  भगतपुर थाना क्षेत्र में युवक को दिनदाहड़े गोली मार दी गई। इसके बाद उससे नगदी लूट ली। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव सकतपुरा निवासी प्रमेंद्र सिंह किसान हैं। उनके पुत्र अनिकेत ने सिविल से बीटेक किया है। फिलहाल वह काशीपुर से ऑटोकैट का डिप्लोमा कर रहा है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अनिकेत काशीपुर जा रहा था। रास्ते में बुढानपुर अलीगंज से पहले नहर के पास थाना क्षेत्र के ही गांव करिया नगला निवासी अभिषेक उर्फ गांधी ने उसकी बाइक रोक ली। इसके बाद अभिषेक ने तमंचा कनपटी पर लगाकर अनिकेत से छह हजार रुपये लूट लिए।

विरोध पर उसकी जांघ में गोली मार दी व भाग गया। उसी समय अनिकेत के मामा पदिया नगला निवासी मदनपाल अपने साथी अधिकारी के साथ कार से कहीं जा रहे थे। अनिकेत को घायल पड़ा देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद वह उसे नेफा चौकी ले गए। जानकारी मिलते अनिकेत के पिता व दादा केदार सिंह भी पुलिस चौकी पहुंचे। इसके बाद वह अनिकेत को लेकर थाने पहुंचे और अभिषेक के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी लखपत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अभिषेक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें : टूटा 10 सालों का रिकॉर्ड, तापमान 40 पार

संबंधित समाचार