सहारनपुर में चला सीएम योगी का बुलडोजर, अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की सत्ता में दोबारा वापसी के बाद काली कमाई और अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलने का सिलसिला जारी है। राजस्व टीम ने पुलिस बल के साथ अवैध अस्थाई अतिक्रमण को गिरा दिया है। लखनऊ और बाराबंकी में पिछले 24 घंटे के अंदर बुलडोजर चलाया गया। उसी क्रम में सहारनपुर की …

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की सत्ता में दोबारा वापसी के बाद काली कमाई और अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलने का सिलसिला जारी है। राजस्व टीम ने पुलिस बल के साथ अवैध अस्थाई अतिक्रमण को गिरा दिया है। लखनऊ और बाराबंकी में पिछले 24 घंटे के अंदर बुलडोजर चलाया गया। उसी क्रम में सहारनपुर की देवबंद तहसील में कार्रवाई की गई है।

भूमाफियाओं ने तालाब की भूमि पर किया था अवैध कब्जा 
तहसील देवबंद के गांव बसेड़ा में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया है। एक बार फिर से बाबा का बुलडोजर भू माफियाओं पर चला है। आपको बता दें कि गांव के कुछ भूमाफियाओं ने तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। अभियान के तहत बसेड़ा गांव में तालाब की भूमि पर बने निर्माण को गिराया गया है। एसडीएम देवबंद ने कहा कि बसेडा गांव में कुछ लोगों ने तालाब के गाटा संख्या 590 पर अस्थाई रूप से कब्जा कर लिया था।

राजस्व विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवाई
एसडीएम के नेतृत्व में लगातार भू माफियाओं की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। एसडीएम देवबंद के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। दीपक कुमार ने कहा कि भू माफियाओं पर मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तहसील में अवैध कब्जे को चिन्हित किया जा रहा हैं। जिस पर चिन्हित करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-बहराइच: महेंद्र प्रताप बने संघ के जिलाध्यक्ष, लोगों में खुशी की लहर

संबंधित समाचार