लखनऊ: पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे परीक्षा पर चर्चा, राजधानी के स्‍कूलों में तैयारियां जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के साथ-साथ कई कक्षाओं की परीक्षाओं को देखते पीएम नरेंद्र मोदी पहली अप्रैल को ‘परीक्षा पर चर्चा’ करेंगे। प्रोग्राम में पीएम परीक्षा के समय होने वाले तनाव से छात्रों को उबरने के मंत्र देंगे वहीं परीक्षा के प्रति छात्रों को प्रोत्साहित भी करेंगे। जिसके लिए स्‍कूलों की तैयारियां अंतिम चरण …

लखनऊ। प्रदेश में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के साथ-साथ कई कक्षाओं की परीक्षाओं को देखते पीएम नरेंद्र मोदी पहली अप्रैल को ‘परीक्षा पर चर्चा’ करेंगे। प्रोग्राम में पीएम परीक्षा के समय होने वाले तनाव से छात्रों को उबरने के मंत्र देंगे वहीं परीक्षा के प्रति छात्रों को प्रोत्साहित भी करेंगे। जिसके लिए स्‍कूलों की तैयारियां अंतिम चरण पर हैं।

कार्यक्रम को लेकर सभी केन्द्रीय विद्यालयों, राजकीय इंटर कालेजों, जवाहर नवोदय विद्यालय व अन्य सभी विद्यालयों द्वारा कार्यक्रम को सभी छात्रों तक पहुंचाने का प्रयास अंतिम चरण पर है। केंद्रीय विद्यालय अलीगंज की प्रिंसिपल संगीता यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि सारी तैयारियां अंतिम चरण पर हैं। एलईडी टीवी लगा ली गईं हैं। बच्‍चों के बैठने की व्‍यवस्‍‍था भी कर ली गई है।

उन्होंने कहा कोरोना काल के बाद जो छात्र आफलाइन परीक्षा में शामिल होने जा रहें हैं, उनके लिए परीक्षा पर चर्चा बहुत उपयोगी हैं। प्रधानमंत्री का सरल भाषा में छात्रों के साथ किया गया संवाद छात्रों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनके अद्वितीय व्यक्तित्व एवं अभिव्यक्ति क्षमता का निर्माण करता हैं।

जवाहर नवोदय विद्यालय पिपरसंड के प्राचार्य वीके बापजेई ने बताया कि प्रधानमंत्री पहली अप्रैल को सुबह 11 बजे स्कूली बच्चों के साथ सीधे संवाद करेंगे। कार्यक्रम दूरदर्शन के सभी चैनलों जैसे डीडी नेशनल, डीडी न्यूज, डीडी इंडिया द्वारा सीधे प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग कई वेबसाइट जैसे PMO, My Gov.in तथा शिक्षा मंत्रालय के यूट्यूब चैनल, फेसबुक लाइव और स्वयंप्रभा के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा।

पढ़ें-ICC Women’s WC 2022 : इंग्लैंड की जीत में चमकी डेनिएल व्याट और सोफी एक्लेस्टोन, साउथ अफ्रीका को 137 रनों से हराकर फाइनल में बनाई जगह

संबंधित समाचार