बहराइच: इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हुए सेवानिवृत्त, दी गई भावभीनी विदाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जरवल रोड में स्थित ठाकुर भगौती सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस पर साथी कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। सभी ने उनके कार्य की सराहना की। जरवलरोड में स्थित इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शिवप्रसाद सेवानिवृत्त हो गए तथा मेजर विनोद कुमार मिश्रा ने प्रधानाचार्य का कार्यभार ग्रहण किया। ठाकुर …

बहराइच। जरवल रोड में स्थित ठाकुर भगौती सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस पर साथी कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। सभी ने उनके कार्य की सराहना की।

जरवलरोड में स्थित इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शिवप्रसाद सेवानिवृत्त हो गए तथा मेजर विनोद कुमार मिश्रा ने प्रधानाचार्य का कार्यभार ग्रहण किया। ठाकुर भगवती सिंह किसान इंटर कॉलेज परिसर में 1984 से 39 साल के कार्यकाल में सहायक प्रवक्ता से प्रधानाचार्य पद तक पहुंचे।

सेवानिवृत्त शिक्षक शिवप्रसाद प्रधानाचार्य को अंग वस्त्र तथा गीता की पुस्तक देकर भावभीनी विदाई दी गई। उनके कार्यकाल की सराहना की व फूल माला पहनाकर स्वागत किया। नए प्रधानाचार्य 7 नवंबर 1982 सहायक अध्यापक तथा एनसीसी के मेजर पद पर रहे। 31 मार्च को विद्यालय प्रवक्ता मेजर विनोद कुमार मिश्रा को प्रधानाचार्य के पद की कुर्सी पर  विद्यालय प्रबंधक भूपेंद्र प्रताप सिंह ने फूल माला पहनाकर बधाई दी।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक कुंवर आनंद प्रताप सिंह, महेंद्र पाल, अशोक कुमार सिंह, धर्मानंद बर्मा, डॉ कृष्ण कुमार, ज्ञानेश कुमार, अजमत उल्लाह, इनेक सिंह, तिलकधारी उपाध्याय, बृजभूषण, अशोक कुमार, विनोद कुमार सिंह, दिनेश कुमार,  शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, विवेक मिश्रा, विपिन यादव, गोगे राम, अरुण मिश्रा, तिलकराम, रघुनंदन प्रसाद, बाबू राम, ललित यादव दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

पढ़ें- हरदोई: ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में इस बार पीएम मोदी से डेढ़ घंटे में छात्र पूछेंगे 20 सवाल

संबंधित समाचार