Kareena Kapoor ने 4 बच्चों के पिता सैफ को दी चेतावनी, बोलीं- 60 साल में बच्चा नहीं…
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान 4 बच्चों के पिता हैं। सैफ के अपनी 20s से लेकर हर दशक में एक बच्चा किया है। इसी को लेकर करीना कपूर खान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने सैफ को चेतावनी दी है कि वो उनके 60s में कोई बच्चा नहीं करेंगी। पैरेंटिंग पर बोलीं …
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान 4 बच्चों के पिता हैं। सैफ के अपनी 20s से लेकर हर दशक में एक बच्चा किया है। इसी को लेकर करीना कपूर खान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने सैफ को चेतावनी दी है कि वो उनके 60s में कोई बच्चा नहीं करेंगी।
पैरेंटिंग पर बोलीं करीना
एक बातचीत में बेबो ने कहा- सैफ का उनके हर दशक में बच्चा रहा है।- 20s,30s, 40s, 50s में। मैंने सैफ को कह दिया है तुम्हारे 60s में ये नहीं चलेगा। मुझे लगता है सैफ जैसा खुले विचारों वाला शख्स ही अलग अलग स्टेज पर चार बच्चों का पिता हो सकता है। वो सभी बच्चों को अपना समय देते हैं। अब जेह के साथ हम बैलेंस बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हमने एक समझौता किया है जिसके तहत जब वो शूटिंग करते हैं। मैं कोशिश करती हूं कि मैं काम ना करूं उस टाइम। वहीं जब मैं काम करूं तो सैफ घर पर रहें।
करीना कहती हैं कि तैमूर को लोग पसंद हैं। अगर घर पर लोग होते हैं तो वो उनका हिस्सा बनना चाहता है। वो मिनी सैफ है। रॉकस्टार बनना चाहता है। अपने पिता के साथ AC/DC और Steely Dan को सुनता है। उनका बॉन्ड शानदार है। वो कहता है अब्बा मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं।
चार बच्चों के पिता हैं सैफ
आपको बता दें कि सैफ के अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह से दो बच्चे हैं, सारा अली खान-इब्राहिम अली खान। करीना कपूर खान के साथ भी उनके दो बच्चे हैं, तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान।
