बाराबंकी: प्राथमिक विद्यालयों में बांटे गए रिपोर्ट कार्ड, परीक्षाफल पाकर चहक उठे छात्र
बाराबंकी। जिले के जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने जनपद अंतर्गत बने 2636 परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 4 लाख 10 हजार बच्चों को उनका रिपोर्ट कार्ड दे दिया गया है। परीक्षाफल पाकर बच्चे चहक उठे। शासन की नीति के तहत सभी बच्चों को पास कर दिया गया है। हालांकि शासन द्वारा रिपोर्ट कार्ड बनाने के लिए …
बाराबंकी। जिले के जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने जनपद अंतर्गत बने 2636 परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 4 लाख 10 हजार बच्चों को उनका रिपोर्ट कार्ड दे दिया गया है। परीक्षाफल पाकर बच्चे चहक उठे। शासन की नीति के तहत सभी बच्चों को पास कर दिया गया है। हालांकि शासन द्वारा रिपोर्ट कार्ड बनाने के लिए आने वाले पैसे में हुई लेटलतीफी के चलते जिले में कल 30 मार्च को दिन में अपराह्न 12 बजे आया। लेकिन नए सत्र समय से शुरुआत करने के लिए विद्यालय के अध्यापकों ने अपने पैसे से रिपोर्ट-कार्ड बनवा कर बच्चों को दे दिए।
2 साल बाद कोरोना के मामलों में कमी देखते हुए शासन ने अबकी परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं कराई है। अब स्कूल चलो अभियान के तहत विद्यालयों की मरम्मत से लेकर बच्चों की ड्रेस कॉपी किताबें व उनके खाने की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान छोटे-छोटे नौनिहाल अपना वार्षिक रिपोर्ट कार्ड पाकर खुश नजर आए।
पढ़ें-बाराबंकी: कलेक्ट्रेट परिसर में खराब पड़ा वाटर कूलर, पीने के पानी के लिये जनता बेहाल
