बरेली: थाने में दो सिपाहियों की मारपीट का वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें स्पष्ट देखा जा सकता है कि दो युवक आपस में भयंकर तरीके से लड़ रहे है। दोनों के बीच जमकर गुत्था-गुथ्ती हो रही है। उन्हें बचाने के लिए कुछ पुलिसकर्मी भी बीच में …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें स्पष्ट देखा जा सकता है कि दो युवक आपस में भयंकर तरीके से लड़ रहे है। दोनों के बीच जमकर गुत्था-गुथ्ती हो रही है। उन्हें बचाने के लिए कुछ पुलिसकर्मी भी बीच में आ रहे है। मगर दोनों एक दूसरे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं। यह वीडियो कहीं और का नहीं बल्कि फरीदपुर थाना परिसर का है। जब इस वायरल वीडियो के बारे में बरेली एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को पता चला तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से दोनों को लाइन हाजिर कर दिया। दोनों की जांच चल रही है।
क्यों हो रही थी दोनों में मारपीट?
दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़ने वाले दोनों सिपाही सिविल ड्रेस में है। दोनों की मारपीट की वजह अभी पूरी तरह से सामने नहीं आई। कोई कहता है कि दोनों के बीच चालान को लेकर मारपीट हो रही थी तो कोई कहता है कि पेशाब करने को लेकर मारपीट हुई थी। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाला एक सिपाही सीओ पेशी में तैनात है। दोनों को आपस में लड़ता देख थाने के अंदर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर बीच-बचाव कराया।
काफी मशक्कत के बाद दोनों को अलग किया जा सका। मगर तब तक दोनों की इस हरकत का किसी ने वीडियो बना लिया। और वायरल कर दिया। दोनों की मारपीट का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामला एसएसपी तक पहुंच गया। एसएसपी ने तुरंत दोनों की सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
दोनों की वीडियो वायरल होने के बाद मामला पता किया गया तो पता चला कि पेशाब करने को लेकर दोनों के बीच मारपीट हुई थी। दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
इसे भी पढ़ें-
बरेली के नकली रसगुल्लों की उत्तराखंड में सप्लाई, पुलिस ने पकड़े 6 क्विंटल नकली रसगुल्ले
