बहराइच: CHC के डॉक्टर ने ऑपरेशन के नाम पर लिये 5000 रुपये, ग्रामीण ने की CM व CMO से शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। सीएचसी में तैनात एक डॉक्टर ने आपरेशन के लिए ग्रामीण से पांच हजार रूपया लिया। इसके बाद बाहर की मंहगी दवा भी लिख दी। ग्रामीण ने इसकी शिकायत सीएमओ के साथ स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री से आईजीआरएस पोर्टल पर की है। पयागपुर विकास खंड के ग्राम सतरही निवासी पित्तर यादव बेटा मिलन हाइड्रोशील की …

बहराइच। सीएचसी में तैनात एक डॉक्टर ने आपरेशन के लिए ग्रामीण से पांच हजार रूपया लिया। इसके बाद बाहर की मंहगी दवा भी लिख दी। ग्रामीण ने इसकी शिकायत सीएमओ के साथ स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री से आईजीआरएस पोर्टल पर की है।

पयागपुर विकास खंड के ग्राम सतरही निवासी पित्तर यादव बेटा मिलन हाइड्रोशील की बीमारी से परेशान थे। इसके लिए पित्तर यादव ने पयागपुर सीएचसी में तैनात डॉक्टर अनस से ऑपरेशन के लिए कहा। डॉक्टर अनस ने आपरेशन के लिए पांच हजार रुपए की मांग की। रुपए मिलने के बाद 25 मार्च को आपरेशन किया।

पीड़ित ने किसी तरह इंतजाम करके रुपये तो दे दिए जिससे उसका ऑपरेशन ठीक ढंग से हो जाय। डॉक्टर ने अपरेशन भी किया। लेकिन ग्रामीण को झटका तब लगा जब डॉक्टर साहब ने दवाएं भी बाहर की लिख दी। ऐसे में बड़ा सवाल यह कि जब मरीज से पांच हजार रुपये ले ही लिए तो बाहर की दवा क्यो लिखी,जबकि सरकार गरीबों व जरूरतमंदों के लिए सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की ब्यवस्था कर रही है।

ऐसे में डॉक्टर द्वारा इलाज के नाम पर मरीजों से रुपये लेना व उसको बाहर की दवा लिखना किसी बड़ी गलती की तरफ इशारा कर रहा है। पीड़ित ग्रामीण ने सीएमओ, स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री से आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की है। इस मामले में सीएमओ डॉ. सतीश कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है। अधीक्षक से रिपोर्ट तलब कर रहे हैं। इसके बाद कार्यवाई होगी।

यह भी पढ़ें-फ्रांस के सैन्य जासूस प्रमुख जनरल एरिक विदौद ने यूक्रेन से दिया इस्तीफा

संबंधित समाचार