शाहजहांपुर: जेबकतरा गिरोह का भंडाफाेड़, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। एसओजी व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने जेबकतरा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस टीम ने कांट क्षेत्र के बृजपाल सिंह की जेब से चोरी किए गए रुपयों में से 71 हजार से अधिक की नगदी भी बरामद की …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। एसओजी व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने जेबकतरा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस टीम ने कांट क्षेत्र के बृजपाल सिंह की जेब से चोरी किए गए रुपयों में से 71 हजार से अधिक की नगदी भी बरामद की है।

थाना कांट के गांव अभायन निवासी बृजपाल सिंह 28 मार्च को बरेली मोड़ से ई-रिक्शा से टाउन हॉल आ रहे थे। ई-रिक्शा पर बगल में बैठे एक व्यक्ति ने गर्रा पुल के पास उसकी जेब से एक लाख निकाल लिए थे। मामले की चौक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस टीम जेबकतरों की तलाश में जुटी हुई थी, तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज के गांव महरुपुर रावी निवासी कुलदीप उर्फ भेला उर्फ अक्की और आकाश उर्फ मानी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के पास से चोरी के 71,500 रुपये बरामद कर लिए गए है।

दस वर्षों से शहर में सक्रिय था गिरोह

पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में बताया गया कि वह लोग 10 वर्षों से जेब काटने की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। भीड़ वाले स्थानों पर मौके का फायदा उठाकर जेब काटने, चोरी की घटना करके बाइक से भाग जाते थे, फिर भेष बदलकर छिप जाते थे। इस दौरान शहर में तमाम जेब से रुपये चोरी करने की घटनाएं हुईं, जिनमें ज्यादातर मामलों की पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की और पीड़ित को आश्वासन देकर टरका दिया जाता रहा।

ये भी पढ़ें-

पिता के नाम आवंटित बंगले से बेदखल करने के खिलाफ दायर याचिका खारिज, चिराग ने दिया ये रिएक्शन

 

संबंधित समाचार