बरेली: बिजली विभाग के कर्मचारियों का आंदोलन, लगाए उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के आरोप
बरेली, अमृत विचार। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने गुरुवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले मुख्य अभियंता कार्यालय पर असहयोग आंदोलन किया। जिसमें उन्होंने सत्ताधारी और उच्चाधिकारियों पर उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। साथ ही अपनी मांगों को रखते हुए उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया …
बरेली, अमृत विचार। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने गुरुवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले मुख्य अभियंता कार्यालय पर असहयोग आंदोलन किया। जिसमें उन्होंने सत्ताधारी और उच्चाधिकारियों पर उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। साथ ही अपनी मांगों को रखते हुए उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आगामी 4, 5 और 6 अप्रैल को सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। इस आंदोलन में लखनऊ से अभियंता संघ और जूनियर इंजीनियर संघ के पदाधिकारी भी शामिल हुए।
ईआरपी सॉफ्टवेयर की खरीद में घोटाले का आरोप
बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि विभाग ने जो ईआरपी सॉफ्टवेयर खरीदा है उसमें भी करीब 600 करोड़ का घोटाला हुआ है। आरोप है कि इस घोटाले का भी उच्चाधिकारी छोटे कर्मचारियों के सिर ठीकरा फोड़ रहे है। अभियंता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पल्लभ मुखर्जी और जूनियर इंजीनियर संघ के केंद्रीय महासचिव जयप्रकाश ने बताया कि महाराष्ट्र में कुल बिजली कर्मचारी करीब 70 हजार है तो वहां इस सॉफ्टवेयर को 100 करोड़ रुपए में खरीदा गया। जबकि यूपी में केवल 4500 कर्मचारी है तो यहां पर वही सॉफ्टवेयर 700 करोड़ में खरीदा गया। ऐसे में 600 करोड़ का घोटाला किया गया है। उन्होंने इस पर भी जांच की मांग की है।
मूल सुविधाएं तक नहीं हैं
गुरुवार को हुई विरोध सभा में कर्मचारियों ने बताया कि बिजली विभाग के पास मूल सुविधाएं तक नहीं है। न तो उनके पास ट्रांसफार्मर है, न ही उनके लिए ट्रॉली है। लाइनों की मरम्मत के लिए फंड नहीं है। यहां तक की सफाई कर्मचारियों तक का वेतन नहीं दिया गया है। ऐसे में उन्होंने मूलभूत सुविधाओं की भी आवाज उठाई है।
स्मार्ट मीटर खराब होने के मामले में हो जांच
संघ के पदाधिकारियों की मांग है कि बीते वर्ष जन्माष्टी के दिन अचानक से जो सैकड़ों मीटर एक साथ खराब हुए थे। उस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। संघ के पदाधिकारियों ने मांग की है कि उस मामले में भी जल्द से जल्द कार्रवाई हो।
यह लोग रहे मौजूद
मुख्य अभियंता कार्यलय पर हुई विरोध सभा में विकास सिघंल, राजीव सिंह, तारिक जलील, ज्ञानेन्द्र, मोहित, मोबीन, अभिशेक सिंह, विपुल शुक्ला, अमित गंगवार, मुकेश कुमार, अशोक चौरसिया, अशोक कुमार, अजय यादव, प्रमोद राणा, धर्मात्मा कुमार, के0के0 पटेल, जहॉगीर आलम, अभिशेक राय, मयंक मौर्या, राजेश शर्मा, अनुज गुप्ता, नीरज यादव, पंकज भारती, इं. विवेक पटेल, सत्यार्थ गंगवार, रविन्दर कुमार, अमित गंगवार, आन्नद बाबू, रजित कुमार, रवीन्दर कुमार, आकाश बरसेर, समेत तमाम बिजली कर्मचारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-
शाहजहांपुर: जेबकतरा गिरोह का भंडाफोड, दो गिरफ्तार
