बरेली: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने वालों पर लगी गैंगस्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 बरेली, अमृत विचार। इंटरमीडिएट की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इससे पहले कैंट पुलिस ने परगवां गांव के प्रधान की खुलेआम हत्या करने वालों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इज्ज्तनगर के भगवानपुर धीमरी में दोस्त के साथ घूमने गई बारादरी की रहने …

 बरेली, अमृत विचार। इंटरमीडिएट की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इससे पहले कैंट पुलिस ने परगवां गांव के प्रधान की खुलेआम हत्या करने वालों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।

इज्ज्तनगर के भगवानपुर धीमरी में दोस्त के साथ घूमने गई बारादरी की रहने वाली 12वीं की छात्रा को वहां के रहने वाले नरेश के साथ उसके गिरोह के साथी विशाल, अमित पटेल, धर्मेंद्र व देवेंद्र ने घेर लिया था और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने सभी आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। जांच में पता चला था कि उन सभी का सरगना नरेश था।

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। इस समय भी सभी आरोपी जिला जेल में बंद है। —संजय कुमार धीर, इंस्पेक्टर, इज्ज्तनगर

ये भी पढ़ें-

बरेली: मां बोली- मेरी बेटी को भगाकर बेच दिया, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार