लखनऊ: महिला से छेड़छाड़ के आरोपी दो सिपाही लाइन हाजिर
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला से स्थानीय चौकी के दो सिपाहियों ने छेड़छाड़ की थी। शिकायत के बाद थाना प्रभारी ने आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। जिसके बाद उनके निर्देश पर आरोपी सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए जांच …
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला से स्थानीय चौकी के दो सिपाहियों ने छेड़छाड़ की थी। शिकायत के बाद थाना प्रभारी ने आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। जिसके बाद उनके निर्देश पर आरोपी सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए जांच शुरू कर दी गई।
पारा निवासी महिला का आरोप है कि मोहान चौकी में तैनात सिपाही राहुल और सचिन ने 19 मार्च को बहन के घर आते वक्त पीछा किया। उसके बाद घर में जबरन घुस आए। विरोध पर अश्लीलता की और मोबाइल नंबर ले लिया। जिसके बाद फोन कर परेशान करने लगे। सिपाहियों की हरकतों से परेशान होकर थाना पर शिकायत की।
यह भी पढ़ें:-बरेली: शोहदों पर नजर रखने को आईजी ने शुरू कराया आपरेशन वॉक थ्रू
