मुरादाबाद : शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, बाद में मुकरा, पिलाया जहर
मुरादाबाद, अमृत विचार। तलाकशुदा युवती का मोहल्ले में ही रहने वाले युवक से दो साल से प्रेम प्रसंग था। युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शादी का दवाब डालने पर वह युवती को जेवरों के साथ घर से भगाकर ले गया। इस दौरान वीडियो बनाकर उसकी मां को भेज दी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। तलाकशुदा युवती का मोहल्ले में ही रहने वाले युवक से दो साल से प्रेम प्रसंग था। युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शादी का दवाब डालने पर वह युवती को जेवरों के साथ घर से भगाकर ले गया। इस दौरान वीडियो बनाकर उसकी मां को भेज दी और जेवर लेकर चंपत हो गया। बाद में पीड़िता को जबरन जहर पिला दिया। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने कटघर पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
कटघर थाना क्षेत्र के करुला निवासी युवती का पति से तलाक हो चुका है। करीब दो साल से उसके मोहल्ले में ही रहने वाले युवक से प्रेम संबंध हैं। आरोप है कि प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। उसने शादी का दवाब बनाया तो प्रेमी उसे घर से भगाकर ले गया। इस दौरान वह जेवर भी ले गई थी। युवती के अनुसार प्रेमी उसके जेवर लेकर चंपत हो गया।
वह किसी तरह घर आई और अपनी मां को सारी बात बताई। इसके बाद मां उसे लेकर आरोपी के घर पहुंची और निकाह के लिए कहा तो वह आग-बबूला हो गए। युवक और उसके परिजनों ने शादी से साफ इनकार कर दिया। शाम को प्रेमी युवक ने उसे इशारे से बुलाया। कहा कि मेरे घरवाले शादी के लिए नहीं मान रहे हैं। मैं यह शीशी मुल्लाजी से पढ़वाकर लाया हूं। इसके पीते ही सब मान जाएंगे। इसके बाद युवक ने जबरन शीशी खोलकर उसके मुंह में उड़ेल दी।
इससे युवती की हालत खराब हो गई। पीड़िता को उसकी मां ने करुला स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टर ने 29 मार्च को उसे डिस्चार्ज कर दिया। अगले दिन आरोपी ने उसे फिर से जान से मारने की धमकी दी। इस पर पीड़िता थाने पहुंची और तहरीर दी। गुरुवार को हालत बिगड़ने पर मां ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कटघर के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक/इंस्पेक्टर क्राइम अवधेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
