‘The Kashmir Files’ के फैन हुए अभिषेक बच्चन, बांधे तारीफों के पुल
मुंबई। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ जब से रिलीज हुई है, दर्शकों के बीच लगातार छाई हुई है। बॉलीवुड के भी बहुत से सेलेब्स ने फिल्म के तारीफों के पुल बांधे। अब अभिषेक बच्चन ने विवेक अग्निहोत्री की जमकर तारीफ की है और कहा कि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इसलिए कमाल किया, क्योंकि यह सच …
मुंबई। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ जब से रिलीज हुई है, दर्शकों के बीच लगातार छाई हुई है। बॉलीवुड के भी बहुत से सेलेब्स ने फिल्म के तारीफों के पुल बांधे। अब अभिषेक बच्चन ने विवेक अग्निहोत्री की जमकर तारीफ की है और कहा कि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इसलिए कमाल किया, क्योंकि यह सच में एक अच्छी फिल्म है।
एक बातचीत में अभिषेक बच्चन ने कहा- ‘आप द कश्मीर फाइल्स की बात कर रहे हैं ना। हम दो-तीन दिनों से इसकी चर्चा कर रहे हैं। आप जो भी कहते हैं, आप इसका राजनीतिकरण करना चाहते हैं। इसे सांप्रदायिक बनाना चाहते हैं। ये आपकी अभिव्यक्ति की आजादी है। लेकिन, अगर फिल्म अच्छी नहीं होती तो ये बॉक्स ऑफिस पर इतना अच्छा प्रदर्शन कैसे करती।’
फिल्म अच्छी है, इसलिए अच्छा प्रदर्शन कर रही है
एक्टर आगे कहते हैं- ‘फिल्म अच्छी है, इसलिए अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसके अलावा इसकी सक्सेस के पीछे का कोई कारण नहीं है। आप इसके कई मतलब निकाल सकते हैं। लेकिन, ये फिल्म बताती है कि अगर फिल्म अच्छी है तो ये चलेगी।’ इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि ये उनका पर्सनल नजरिया नहीं है। बल्कि, वह अभी तक ऐसे किसी शख्स ने नहीं मिले हैं, जिसने इस फिल्म की तारीफ नहीं की हो।
उन्होंने कहा- ‘मैंने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है, इसलिए मैं इसके बारे में कुछ नहीं कह सकता। लेकिन, मैं अभी तक किसी ऐसे शख्स से नहीं मिला, जिसने कहा हो कि ये एक बुरी फिल्म है। यह सिनेमा का इकलौता सच है। अगर फिल्म को अच्छा प्रदर्शन करना है तो इसे एक अच्छी फिल्म होना होगा।’ अभिषेक बच्चन के मुंह से अपनी फिल्म की तारीफ सुनकर विवेक अग्निहोत्री ने उन्हें शुक्रिया कहा है।
‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर अभिषेक का ये वीडियो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा- ‘थैंक यू अभिषेक बच्चन, आपके शब्दों के लिए।’ जिसके रिप्लाई में अभिषेक ने लिखा- ‘फिल्म को जल्द से जल्द देखने के लिए तैयार हूं। शुभकामनाएं।’
