बहराइच: सांस्कृतिक कार्यक्रम संग मनाया विद्यालय का वार्षिकोत्सव, वितरित किया परीक्षाफल
बहराइच। मोती पुर के गंगापुर में स्थित जेएस एकेडमी स्कूल में विद्यालय का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मना। विद्यालय के नन्हे छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से मनमोहा। अंत में सभी को परीक्षाफल वितरित किया गया। मोतीपुर तहसील के गंगापुर में स्थित जेएस एकेडमी स्कूल का वार्षिकोत्सव गुरुवार शाम से शुरू हुआ। वार्षिकोत्सव …
बहराइच। मोती पुर के गंगापुर में स्थित जेएस एकेडमी स्कूल में विद्यालय का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मना। विद्यालय के नन्हे छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से मनमोहा। अंत में सभी को परीक्षाफल वितरित किया गया।
मोतीपुर तहसील के गंगापुर में स्थित जेएस एकेडमी स्कूल का वार्षिकोत्सव गुरुवार शाम से शुरू हुआ। वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल और 59 वीं बटालियन के कमांडेंट संतोष नीमोरिया रहे।विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के बलहा विधानसभा संयोजक घूरे प्रसाद मौर्या जी हरिदेव और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठन मंत्री स्वामीनाथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक तहसील प्रचारक रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत से हुआ। इसके बाद बच्चों ने शानदार प्रस्तुति करते हुए सड़क सुरक्षा वृद्धाश्रम पर नाटक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विधानसभा संयोजक पूरे प्रसाद मौर्य ने बोलते हुए विद्यालय का जमकर तारीफ किया नन्हे मुन्ने बच्चे बिल्कुल मन मोह देने वाला कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रात एक बजे तक चलता रहा। बच्चों की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के हाथों से विद्यालय में टॉप करने वाले बच्चों को इनाम देकर सम्मानित किया गया। मीनिंग कंपटीशन के बच्चों को इनाम दिया गया। कार्यक्रम में सहयोगी रमेश कुमार मौर्य प्रधान गंगापुर, नरेंद्र सिंह प्रधान मझाव, संजय वर्मा, मुन्ना। हैप्पी उर्फ गब्बर, सत्येंद्र भारती, सत्या, रामेंद्र सिंह, शशि राज, भरत सिंह, नरेंद्र सिंह, हरेराम सिंह विद्यालय के प्रिंसिपल अकरम खान समेत अन्य मौजूद रहे।
पढ़ें-बांदा: नदी किनारे मिला युवक का शव, पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
