बहराइच: पुलिस अधीक्षक ने ऑफिस का किया निरीक्षण, कहा- लंबित मामलों का करें निस्तारण
बहराइच। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को पुलिस ऑफिस के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने फाइलों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने शुक्रवार को पुलिस ऑफिस का निरीक्षण किया। कार्यालय में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियो की अटेंडेंस चेक कर पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, पासपोर्ट शाखा, …
बहराइच। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को पुलिस ऑफिस के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने फाइलों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने शुक्रवार को पुलिस ऑफिस का निरीक्षण किया। कार्यालय में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियो की अटेंडेंस चेक कर पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, पासपोर्ट शाखा, आइजीआरएस, वीआईपी सेल, जनसूचना सेल, सम्मन सेल, सोशल मीडिया सेल, मानीटरिंग सेल आदि का वार्षिक निरीक्षण किया।
उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कोई भी फाइल लंबित न रहे। एसपी ने कहा कि विलंब होने पर शिकायत उनके पास पहुंचेगी। तो जांच के बाद निश्चित ही कार्यवाई होगी। एसपी ने विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों एवं अभिलेखों की जांच की तथा रजिस्टर एवं अभिलेखों को अद्यतन कर साफ सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
पढ़ें-लखनऊ: अमीनाबाद के गुईन रोड पर लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
