फर्रुखाबाद का नाम बदलने की उठी मांग, बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत ने सीएम योगी को लिखा पत्र
फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद का नाम बदलकर पांचालनगर करने की मांग उठी है। इसे लेकर फर्रुखाबाद से बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत ने सीएम योगी को पत्र भी लिखा है। उन्होंने अपनी चिट्ठी लिखा कि यह इलाका प्राचीन काल में पांचाल क्षेत्र कहलाता था। यह शहर पांचाल की राजधानी हुआ करती थी। कालांतर में बौद्ध और …
फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद का नाम बदलकर पांचालनगर करने की मांग उठी है। इसे लेकर फर्रुखाबाद से बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत ने सीएम योगी को पत्र भी लिखा है।
उन्होंने अपनी चिट्ठी लिखा कि यह इलाका प्राचीन काल में पांचाल क्षेत्र कहलाता था। यह शहर पांचाल की राजधानी हुआ करती थी। कालांतर में बौद्ध और जैन धर्म का केंद्र भी रहा। जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर श्रृषभ देव ने यहां अपना पहला उपदेश दिया था।
बीजेपी एमपी मुकेश राजपूत ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि मुगल शासन फर्रुखशियर ने 1714 में भारत की पौराणिक संस्कृति को नष्ट करने के उद्देश्य से इस ऐतिहासिक नगर का नाम अपने नाम के आधार पर बदलकर फर्रुखाबाद कर दिया था।
मुकेश राजपूत ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र जनपद का नाम बदलकर पांचालनगर/अपराकशी किया जाए। बीजेपी सांसद ने लिखा, राजा द्रुपद की राजधानी कंपिल में ही राजकुमारी द्रोपदी का स्वयंवर हुआ था और राजा द्रुपद की सेना छाववनी शहर में निवास करती थी।
पढ़ें- लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने अपना काफिला रोककर एंबुलेंस को जाने का रास्ता दिया
