बहराइच: 103 केंद्रों पर शुरू हुई गेहूं खरीद, पहले दिन गेहूं बेचने नहीं गए किसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के 103 केंद्रों पर शुक्रवार से गेहूं खरीद शुरू हो गई। लेकिन पहले दिन किसी भी केंद्र पर किसान गेहूं बेचने नहीं गया। प्रदेश सरकार ने एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत शुक्रवार को जिले में गेहूं क्रय केंद्र का संचालन शुरू हो गया। डिप्टी आरएमओ …

बहराइच। जिले के 103 केंद्रों पर शुक्रवार से गेहूं खरीद शुरू हो गई। लेकिन पहले दिन किसी भी केंद्र पर किसान गेहूं बेचने नहीं गया। प्रदेश सरकार ने एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत शुक्रवार को जिले में गेहूं क्रय केंद्र का संचालन शुरू हो गया।

डिप्टी आरएमओ संजीव सिंह ने बताया कि जिले में 103 केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू हुई है। इनमे सर्वाधिक केंद्र एफसीआई के संचालित हैं। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि पहले दिन किसी भी केंद्र पर किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचे हैं। उधर रिसिया नगर के नवीन मडी स्थल पर गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी उमेश पाण्डे ने बताया कि यहां खाद एवं रसद विभाग के दो एवं एफसीआई,  पीसीएफ के एक एक गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं।

गेहूं क्रय से सम्बन्धित समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है। इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है। मालूम हो कि खरीद के लिए जिलाधिकारी की ओर से सभी तहसील में उपजिलाधिकारी नोडल बनाए गए हैं।

पढ़ें- बस्ती: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की मौत, तीन घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज