अमरोहा : मां ज्वाला की ज्योति शोभायात्रा नगर में निकाली गई धूमधाम से

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/ हसनपुर, अमृत विचार। हिमाचल प्रदेश से मां ज्वाला की ज्योति लेकर भक्तों का जत्था नगर में पहुंचा तो उसका भव्य स्वागत किया गया। विधि विधान के साथ पूजा पाठ कर मां ज्वाला की ज्योति की भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो पर निकाली गई और चामुंडा मंदिर पर स्थापित की गई। गत वर्षो की …

अमरोहा/ हसनपुर, अमृत विचार। हिमाचल प्रदेश से मां ज्वाला की ज्योति लेकर भक्तों का जत्था नगर में पहुंचा तो उसका भव्य स्वागत किया गया। विधि विधान के साथ पूजा पाठ कर मां ज्वाला की ज्योति की भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो पर निकाली गई और चामुंडा मंदिर पर स्थापित की गई।

गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र में हसनपुर नगर के भक्तों का जत्था हिमाचल प्रदेश स्थित मां ज्वाला मंदिर से माता की ज्योति लेकर आया। शुक्रवार को नगर के विकास खंड परिषद स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में मां ज्वाला ज्योत की विधि विधान से पूजा पाठ कर नगर के मुख्य मार्गो पर शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का नगर में कई जगह भक्तों द्वारा स्वागत किया गया।

शोभायात्रा के रूप में नगर भ्रमण करते हुए शक्तिपीठ मां चामुंडा मंदिर पर पहुंच कर मां ज्वाला ज्योति स्थापित की जाएगी। पूरे नवरात्रे मां ज्वाला की अखंड ज्योत भक्तों को मंदिर में दर्शन देती रहेंगी। शोभायात्रा में पंडित प्रदीप शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, कमल कुमार शर्मा, उषा शर्मा,उज्जवल सिंह वर्मा,गोलू कमल फोटो स्टूडियो, ओमपाल सिंह,सौरभ जिंदल,राजेंद्र कुमार,राम प्रकाश वर्मा,जॉनी, निकुंज,राकेश शर्मा आदि गए।

संबंधित समाचार