बुलंदशहर: भक्तों ने गंगा में लगाई श्रद्धा की डुबकी, घाटों पर उमड़ी भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। जिले में अमावस्या के दिन हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा जी में डुबकी लगाकर धार्मिक अनुष्ठान करके मनोकामना मांगी। चैत्र महीने के कृष्णपक्ष की नरौरा, राजघाट, रामघाट और कर्णवास गंगा तटों पर कई हजारों श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी में डुबकी लगाई। हिंदू नववर्ष लगने की वजह से इस अमावस्या का खास महत्व है। कई जिलों के …

बुलंदशहर। जिले में अमावस्या के दिन हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा जी में डुबकी लगाकर धार्मिक अनुष्ठान करके मनोकामना मांगी। चैत्र महीने के कृष्णपक्ष की नरौरा, राजघाट, रामघाट और कर्णवास गंगा तटों पर कई हजारों श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी में डुबकी लगाई। हिंदू नववर्ष लगने की वजह से इस अमावस्या का खास महत्व है।

कई जिलों के श्रद्धालु पहुंचे

नरौरा क्षेत्र संभल, अलीगढ़ और बुलंदशहर की सीमाओं से जुड़ा है। इलाके के गंगा तटों पर स्नान, ध्यान और धार्मिक कार्यों की निवृति को गंगा पार के शहर बरेली, मुरादाबाद, चंदौसी, बदायुं, बबराला, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, अतरौली, डिबाई, फिरोजाबाद, सांसनी आदि शहरों और गांव से हजारों श्रद्धालु स्नान को पहुंचे। नरवर और कर्णवास में पुरोहितों ने करायी विशेष पूजा। दोनों तटों पर प्रसिद्ध संस्कृत विद्यालयों में धार्मिक अनुष्ठान हुए।

शनिवार से नवरात्र शुरू होने की वजह से निजी बसों से देवी भक्त गंगा तटों पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां बेलोंन भवानी और कर्णवास में कल्याणी देवी, गंगा तटों पर मंदिरों में की पूजा की। जिससे घाटों पर भारी मात्रा में भीड़ उमड़ी दिखी।

पढ़ें-बस्ती: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की मौत, तीन घायल

संबंधित समाचार