अयोध्या: टैक्स में बढ़ोतरी को लेकर पहले दिन टोल प्लाजा पर हुई नोंक-झोंक, पुलिस बल रहा तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। टोल टैक्स में शुक्रवार से लागू हुई बढ़ोतरी को लेकर रौनाही टोल प्लाजा पर पहले दिन लोगों और टोल कर्मियों से खूब झिक-झिक हुई। दोपहर करीब 11 बजे लोगों ने हंगामा भी किया, जिसके चलते काफी देर तक जाम लगा रहा। इसे देखते हुए टोल प्लाजा पर पुलिस बल भी तैनात रहा। टैक्स में …

अयोध्या। टोल टैक्स में शुक्रवार से लागू हुई बढ़ोतरी को लेकर रौनाही टोल प्लाजा पर पहले दिन लोगों और टोल कर्मियों से खूब झिक-झिक हुई। दोपहर करीब 11 बजे लोगों ने हंगामा भी किया, जिसके चलते काफी देर तक जाम लगा रहा। इसे देखते हुए टोल प्लाजा पर पुलिस बल भी तैनात रहा। टैक्स में बढ़ोतरी को लेकर लोगों ने कड़ा आक्रोश जाहिर किया है। लोगों का कहना है कि चौतरफा महंगाई से पहले ही बेहाल थे अब आने-जाने में भी जेब ढीली करनी पड़ रही है।

टोल टैक्स बढ़ोतरी के कारण टोल प्लाजा रौनाही पर वाहनों स्वामियों के ऊपर भारी असर दिखाई दिया। विगत वर्षों से टोल अदाकर आवागमन करने वाले वाहनो की भारी भीड़ लंबी कतारें लगी रहती थी। अचानक दस से पंद्रह फीसदी की बढ़ोत्तरी किए जाने से वाहन स्वामियों पर बोझ बढ़ जाने का असर साफ दिखाई दिया।

सुबह से ही गिनती मात्र के वाहनों का आवागमन होते दिखाई दिया। लगभग साढ़े ग्यारह बजे कई वाहन मालिकों की इसको लेकर टोल कर्मियों से नोक झोंक हुई। पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया गया।  लखनऊ जा रहे अशोक कुमार ने कहा व्यवसाय के कारण अक्सर लखनऊ जाना होता है, अब कम करना पड़ेगा। इलाज के लिए अक्सर लखनऊ जाने वाले महेश कौशिक ने कहा टोल टैक्स में बढ़ोतरी नहीं की जानी चाहिए। बोले अब गाड़ी के बजाए बस से आना जाना करेंगे।

दस प्रतिशत तक हुई है बढ़ोतरी

एक अप्रैल से टोल टैक्स में 10 प्रतिशत वृद्धि कर दी गई है। रौनाही टोल प्रबंधक वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया बढ़ोतरी वृद्धि की वजह से पहले दिन दिक्कतें आई। अब कार, जीप वैन, हल्के वाहनों को अब एकल यात्रा के लिए 115 और वापसी यात्रा के लिए 170 रुपये टोल देना होगा। पहले एकल यात्रा के लिए 105 और वापसी यात्रा के लिए 155 रुपये टोल देना पड़ता था।

इसी तरह हल्के व्यवसायिक माल वाहक एवं मिनी बस को एकल यात्रा के लिए 185 और वापसी यात्रा के लिए 275 रुपये टोल टैक्स चुकाना होगा। इसी तरह अन्य वाहनों के टोल टैक्स में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 20 किलोमीटर की दूरी के लिए स्थानीय लोगों को निजी वाहनों का मासिक पास बनवाने का शुल्क पूर्व में 285 रुपये देना पड़ता था, अब उन्हें इसके लिए 315 रुपये शुल्क जमा करना होगा।

यह भी पढ़ें-बिहार में ‘डबल इंजन’ नहीं ‘ट्रबल इंजन’ की सरकार- तेजस्वी यादव

संबंधित समाचार