उज्जैन में कल सीएम शिवराज करेंगे गौरव दिवस मनाने की शुरुआत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उज्जैन। मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में कल दो अप्रैल वर्ष प्रतिप्रदा विक्रम संवत के परिवर्तन के मौके पर गौरव दिवस मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुडी पडवा, हिन्दू नववर्ष के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न शहरों में मनाए जाने वालें गौरव दिवस की यहां से शुरुआत करेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्राचीन उज्जैन …

उज्जैन। मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में कल दो अप्रैल वर्ष प्रतिप्रदा विक्रम संवत के परिवर्तन के मौके पर गौरव दिवस मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुडी पडवा, हिन्दू नववर्ष के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न शहरों में मनाए जाने वालें गौरव दिवस की यहां से शुरुआत करेंगे।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्राचीन उज्जैन के न्यायप्रिय राजा के नाम से महशूर सम्राट विक्रमादित्य ने शुरु किये गये विक्रम सवंत एवं गुड़ी पड़वा पर कल दो अप्रैल को उज्जैन का गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान विक्रम संवत 2079 शुरु होने के अवसर पर उज्जैन का गौरव दिवस मनाकर प्रदेश के विभिन्न शहरों के गौरव दिवस मनाने की शुरूआत यहां से होगी। इसके पूर्व आज हिन्‍दू नववर्ष पर श्री महाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर नगर गौरव यात्रा निकाली गई।

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने आज यहां गुड़ी पड़वा के अवसर पर नववर्ष की हार्दिक मंगलकामनाएं एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सबके घरों में सुख-समृद्धि आये, ऐसी ईश्वर से कामना की है। उन्होंने चार स्थानों पर 47 लाख 88 हजार 282 रुपये की लागत के अलग-अलग निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि उज्जैन में करोड़ों रुपये के विकास कार्य हो रहे हैं। इसी तरह शहर में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत भी पक्के मकानों के लिये करोड़ों रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने गुड़ी पड़वा दो अप्रैल के दिन होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि उज्जैन गौरव दिवस के अवसर पर हर घर में रोशनी करें। अपने घरों के सामने रंगोली बनायें। शोभा यात्राएं निकाली जायेगी। इसकी जानकारी से अवगत जनता को कराया। जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत की ओर से तीन दिवसीय संभागीय हाट परिसर हरिफाटक ब्रिज के नीचे नीलगंगा में उत्पादों का व्यापार सह हस्त शिल्प मेला आयोजित किया गया है। गौरव मेले का उद्देश्य उज्जैन की विरासत, उज्जैन के गौरवपूर्ण उत्पादों यथा- भैरवगढ़ प्रिंट, ज्वेलरी, कॉस्मेटिक, फोटो फ्रेम आदि का एक स्थान पर प्रदर्शन कर देश-प्रदेश में उनकी पहचान स्थापित करने के लिए गौरव मेला आयोजित किया गया है।

 

 

ये भी पढ़ें- बिहार में ‘डबल इंजन’ नहीं ‘ट्रबल इंजन’ की सरकार- तेजस्वी यादव

संबंधित समाचार