बाराबंकी: परीक्षाफल वितरण के साथ आयोजित हुआ विदाई सम्मान समारोह
बाराबंकी। शिक्षा सत्र के प्रथम दिन परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को परीक्षाफल वितरण के साथ विदाई सम्मान समारोह का आयोजन कर शिक्षकों द्वारा छात्रों को शुभकामनाएं दी गयी। प्राथमिक विद्यालय करौरा में वार्षिक परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरुस्कार देकर दी …
बाराबंकी। शिक्षा सत्र के प्रथम दिन परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को परीक्षाफल वितरण के साथ विदाई सम्मान समारोह का आयोजन कर शिक्षकों द्वारा छात्रों को शुभकामनाएं दी गयी। प्राथमिक विद्यालय करौरा में वार्षिक परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरुस्कार देकर दी गयी विदाई।विकासखंड सिरौलीगौसपुर के प्राथमिक विद्यालय करौरा की प्रधानाध्यापिका संगीता तिवारी के द्वारा कक्षा 5 के उत्तीर्ण 13 छात्रों को अच्छा प्रदर्शन करने पर उनको फूल माला पहनाकर पुरस्कार देकर विदाई दी।प्रधानाध्यापक ने बच्चों को हौसला बढ़ाने के लिए पाठय पठन सामग्री का वितरण किया। पुरस्कार पाकर खुश हुए बच्चे।
स्कूल के प्रधानाध्यापक संगीता तिवारी अध्यापक प्रहलाद कुमार विमल कैलाश बैसवार रितेश सिंह अंबुज कुमार ने अपने हाथों से बच्चों को माला पहनाकर पुरस्कार देकर दुलार और प्यार और आशीर्वाद देकर बच्चों को भविष्य की शुभकामनाएं दी ।बच्चों में आशीर्वाद और प्यार और दुलार पाकर गजब का उत्साह दिखा।
प्रधानाध्यापक संगीता तिवारी ने कहा कि सरकारी स्कूल हमेशा प्राइवेट स्कूलों से बेहतर करते हैं।सरकारी स्कूल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चे देश में उच्च पदों तक पहुंचते हैं। अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों को बराबर स्कूल भेजें।
यह भी पढ़ें-बहराइच: आंगनबाड़ी कार्यकत्री से मारपीट के मामले में बयान दर्ज, डीएम के निर्देश पर पहुंची टीम
