अयोध्या: तपिश से बेहाल लोगों को चुभने लगे हैं बिजली कटौती के कांटे, ट्रिपिंग बढ़ी
अयोध्या। मार्च-अप्रैल में ही गर्मी के रौद्र रूप के साथ शुरू हुई बिजली कटौती लोगों को कांटे की तरह चुभ रही है। बीते एक सप्ताह से जैसे जैसे तपिश में बढ़ोतरी हो रही है है वैसे ही कटौती और ट्रिपिंग भी बढ़ गई है। हाल यह है कि कभी-कभी तो एक से डेढ़ घंटे में …
अयोध्या। मार्च-अप्रैल में ही गर्मी के रौद्र रूप के साथ शुरू हुई बिजली कटौती लोगों को कांटे की तरह चुभ रही है। बीते एक सप्ताह से जैसे जैसे तपिश में बढ़ोतरी हो रही है है वैसे ही कटौती और ट्रिपिंग भी बढ़ गई है।
हाल यह है कि कभी-कभी तो एक से डेढ़ घंटे में ही चार से पांच बार ट्रिपिंग होती है। हालांकि पावर कापोर्रेशन के एक्सईएन मनोज कुमार का कहना है कि दर्शननगर पावर हाऊस पर लोड बढ़ने के कारण कटौती हो जाती है।
गर्मी के परवान चढ़ते ही बिजली कटौती लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। कटौती और ट्रिपिंग का यह सिलसिला एक सप्ताह से चल रहा है। गंभीर यह है कि बार-बार की ट्रिपिंग से बिजली उपकरणों पर असर पड़ रहा है।
पावर कापोर्रेशन का कहना है कि गर्मी में और इजाफा होगा तो कटौती भी बढ़ेगी। लोड बढ़ने के कारण ऐसा होता है। एसी बहुतायत संख्या में चलेंगे, जिसके कारण सप्लाई प्रभावित होगी। वहीं बेतहाशा गर्मी में बिजली कटौती से लोगों की मुश्किलें अभी से बढ़ी हैं।
गर्मी ने लोगों को किया बेहाल
अप्रैल की शरुआत होते ही मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। इस बार मार्च- अप्रैल से ही मई-जून जैसी गर्मी देखने को मिल रही है। गर्मी ने लोगों को ही नहीं जानवरों को भी बेहाल कर रखा है। सुबह से ही सूर्य देवता अपने रौद्र रूप से लोगों को छटपटाने के लिए मजबूर कर दे रहे हैं। दोपहर में लोग सड़कों पर पसीने से भीगे नजर आए।
दोपहिया वाहन चालक सर और चेहरे पर गमछा लपेटे नजर आए। लोग जूस और गन्ने की दुकान पर पर जूस पीते दिखाई दिए। अप्रैल के पहले दिन से ही तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पार पहुँच गया। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है इस बार अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। मार्च से ही मई की शुरुआत में पड़ने वाली गर्मी शुरू हो गयी है। आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें-बिकरू कांड: फर्जी सिम के मामले में एक बार टली सुनवाई, मिली 14 अप्रैल की तारीख
