बहराइच: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर मारा चाकू, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बहराइच जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला गुरुवार को घर में बर्तन धुल रही थी। तभी कुछ लोगों ने घर में घुसकर छेड़ छाड़ शुरू कर दिया। महिला के विरोध करने पर उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। रानीपुर थाना …

बहराइच। बहराइच जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला गुरुवार को घर में बर्तन धुल रही थी। तभी कुछ लोगों ने घर में घुसकर छेड़ छाड़ शुरू कर दिया। महिला के विरोध करने पर उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय महिला गुरुवार रात आठ बजे बर्तन धुल रही थी।

जबकि बच्चे छत पर खेल रहे थे। इसी दौरान महेश दत्त महिला के घर पहुंचे। उसे बरामदे में बुलाया। महिला के पति द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में सुलह की बात करने लगे। साथ में मौजूद नंदकुमार निवासी सिरौला, राजेश कुमार निवासी गौदरिया और एक अज्ञात ने घर में घुसकर अश्लील हरकतें करने लगे। महेश ने हाथ पकड़कर खींचा। विरोध करने उसकी पिटाई की।

साथ ही चाकू से गर्दन पर प्रहार कर दिया। शोर सुनकर लोग बचाने दौड़े। इस पर सभी फरार हो गए। महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: पहले दिन क्रय केंद्रों पर नहीं हुई गेहूं की खरीद, फैला रहा सन्नाटा

संबंधित समाचार