बहराइच: घर और वाहन में डंप मिली सरकारी खाद, सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के सुबरातीपुरवा गांव में शुक्रवार शाम को एसएसबी के साथ कृषि विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान 52 बोरी सरकारी खाद डंप मिली। जिसे सीज कर दिया गया है। साथ ही विभाग की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। सरकारी खाद कोई भी ग्रामीण अपने …

बहराइच। जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के सुबरातीपुरवा गांव में शुक्रवार शाम को एसएसबी के साथ कृषि विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान 52 बोरी सरकारी खाद डंप मिली। जिसे सीज कर दिया गया है। साथ ही विभाग की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
सरकारी खाद कोई भी ग्रामीण अपने मकान में नहीं डंप कर सकता है। इसके बावजूद मोतीपुर थाना क्षेत्र के नेपाल सीमा पर स्थित सुबराती पुरवा गांव में एक मकान में खाद डंप होने की सूचना मिली।

इस पर जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, उप संभागीय अधिकारी उदय शंकर के साथ एसएसबी बलाई गांव और लौकाही की टीम ने शुक्रवार को सुबरातीपुरवा गांव में छापेमारी की। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि वाहन संख्या यूपी 40 एटी 4595 से 26 बोरी यूरिया और 10 बोरी सिंगल सुपर फास्फेट बरामद हुआ। यह वाहन मन्नू पुत्र बहाउ का है। वहीं गांव निवासी जाकिर पुत्र सिद्धू के घर से 16 बोरी यूरिया बरामद हुई है।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कुल 52 बोरी खाद बरामद हुई है। जिसे एसएसबी जवानों ने अपने कब्जे में ले लिया है। खाद सीज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि वाहन भी कब्जे में ले लिया है। मोतीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी जाएगी। मालूम हो कि भारत में निर्मित खाद नेपाल को तस्करी की जाती है। ऐसे में सीमा से सटे गांव के लोगों के घर में खाद डंप रहती है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

संबंधित समाचार