बहराइच: डीलरशिप दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो जालसाज गिरफ्तार
बहराइच। श्रावस्ती एसओजी और सर्विलांस टीम ने हीरो मोटोकार्प कंपनी का डीलर शिप दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनमे एक आरोपी उत्तराखंड और एक दिल्ली का निवासी है। श्रावस्ती जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ठग हीरो मोटोकार्प कंपनी का डीलरशिप दिलाने के …
बहराइच। श्रावस्ती एसओजी और सर्विलांस टीम ने हीरो मोटोकार्प कंपनी का डीलर शिप दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनमे एक आरोपी उत्तराखंड और एक दिल्ली का निवासी है। श्रावस्ती जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ठग हीरो मोटोकार्प कंपनी का डीलरशिप दिलाने के नाम पर खाते में रुपए डलवा रहे थे। लेकिन उन्हें कंपनी का डीलरशिप नहीं मिल रहा था।
पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि श्रावस्ती जिले के इकौना निवासी एक युवक भी बीते सप्ताह ठगी का शिकार हुआ था। इस पर घटना के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलंस और इकौना पुलिस को घटना के खुलासे के लिए लगाया था। एसपी ने बताया कि सर्विलांस की मदद से दो ठगों को गिरफ्तार किया गया। सभी ने जिले में कंपनी का डीलरशिप दिलाने के नाम पर छह लाख 87 हजार रुपए ठगी करने की बात स्वीकारी है।
इस पर दोनों को जेल भेज दिया गया है। दोनों ठगों के पास से 10 मोबाइल, एक लैपटॉप, हाई डिस्क और पेन ड्राइव बरामद किया गया है। इनकी पहचान दिल्ली निवासी नदीम खां और उत्तराखंड निवासी महिपाल सिंह बोरा के रूप में हुई है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि जिस खाते में ठगी की धनराशि जमा की गई थी। उसे बैंक कर्मचारियों से संपर्क कर फ्रिज करा दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: बाघ के आदमखोर घोषित होने तक नहीं उठाया शव, दो घंटे तक हुआ हंगामा
