देवरिया में सूर्य प्रताप शाही का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। उत्तर प्रदेश में नवगठित योगी मंत्रिमंडल में दोबारा कृषि मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे सूर्य प्रताप शाही का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने फूल,मालाओं तथा ढोल नगाड़ों के बीच जोरदार स्वागत किया। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में शाही, देवरिया जिले की पथरदेवा सीट से …

देवरिया। उत्तर प्रदेश में नवगठित योगी मंत्रिमंडल में दोबारा कृषि मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे सूर्य प्रताप शाही का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने फूल,मालाओं तथा ढोल नगाड़ों के बीच जोरदार स्वागत किया। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में शाही, देवरिया जिले की पथरदेवा सीट से चुनाव जीते हैं। राज्य में दोबारा भाजपा सरकार बनने पर उन्हें योगी मंत्रिमंडल में पुन: कृषि मंत्री बनाया गया है।

देवरिया में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाही ने मंत्रिमंडल में उन्हें पुन: स्थान दिये जाने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर हम सभी मिलकर ले जाएंगे।

उन्हाेंने कहा कि प्रदेश में किसान कल्याण की योजनाओं का महायज्ञ अविरल जारी रखा जायेगा। शाही ने कहा कि विश्वास दिलाया कि जनता की आशाओं और आकांक्षाओं को पूर्ण करने तथा प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने हेतु वह दृढ़ संकल्पित हैं। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने शाही का शहर में भव्य स्वागत किया। इस मौके पर किसान मोर्चा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने कृषि मंत्री को फावड़ा भेटस्वरूप प्रदान किया।

यह भी पढ़ें:-रुद्रपुर: फर्जीवाड़ा कर व्यापारी के पैन कार्ड पर 9.13 करोड़ का कारोबार

संबंधित समाचार